Uncategorizedचंडीगढ़देशपंजाबराज्य

आप विधायक अनमोल गगन मान ने दिया इस्तीफा

चंडीगढ़। पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की विधायक अनमोल गगन मान ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान भी किया है। अनमोल गगन मान ने अपना इस्तीफा पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष सरदार कुलतार सिंह संधवां को भेजा है।

अनमोल गगन मान ने पिछले दिनों आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के साथ भी मुलाकात की थी, जिसके बाद उनके सक्रिय राजनीति से दूर होने की चर्चाएं चल रही थी। शनिवार को इन चर्चाओं पर विराम लगाते हुए अनमोल ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर उन्होंने लिखा, मेरा दिल भारी है। लेकिन मैंने राजनीति छोड़ने का फैसला कर लिया है।

स्पीकर से अनुरोध है कि मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाए। मेरी शुभकामनाएं पार्टी के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार जनता की उम्मीद पर खरा उतरेगी। पंजाब में आम आदमी पार्टी के संघर्ष के दौरान वर्ष 2020 में अनमोल गगन मान ने इस पार्टी का दामन थामा। उससे पहले अनमोल पंजाबी लोक गायकी के क्षेत्र में सक्रिय थीं। वह कई पंजाबी गीत और एल्बम भी निकाल चुकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button