अयोध्याकुशीनगर

आपसी बटवारे को लेकर हुई मारपीट में गई भाई की जान

 

वशिष्ठ मौर्या/ बालजी हिन्दी दैनिक l

देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के बरवा मीरछापर गांव में शुक्रवार की देर रात भाइयों में आपसी बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। इसमें एक भाई की मारपीट में मौत हो गई। सभी भाई मां के ब्रह्मभोज में घर जुटे हुए थे। रात को बरखी थी। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस के अलावा एडिशनल एसपी आनंद कुमार पांडेय, सीओ संजय कुमार रेड्डी के अलावा तरकुलवा, महुआडीह पुलिस भी मौके पर पहुंची। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार, थानाक्षेत्र के बरवा मीरछापर गांव के घरभरन कुशवाहा की करीब 12 साल पहले मौत हो गई। रामभरन के रामजी कुशवाहा, जयराम, जगदम्बा, केश्वर और विद्यासागर सहित कुल पांच बेटे हैं। करीब पांच साल पहले सभी भाई अलग हो गए थे। घरभरन की पत्नी मोतिया देवी (90) जयराम के साथ अपना जीवन – यापन कर रही थी। मोतिया देवी की कुछ दिन पहले स्वाभाविक मौत हो गई। मां की मौत पर सभी भाई कर्मकाण्ड के लिए घर जुटे हुए थे। शुक्रवार को ब्रह्मभोज था। शनिवार को बरखी था। गांव वालों को भोजन कराने के बाद सभी भाई मां की ज्वैलरी के बंटवारे के लिए आपस में कहासुनी करने लगे। इसी बीच आपस में मारपीट हो गई। केश्वर कुशवाहा (35) को गंभीर चोट लग गई। रिश्तेदारों और परिजनों के सहयोग से कसया सीएचसी ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। केश्वर की पत्नी प्रमिला ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने विद्यासागर सहित तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शांति व्यवस्था को लेकर गांव में पुलिस तैनात है। उधर पिता की मौत से बेटी गुड़िया (15), आलोक (13), अनीश (10) का रो – रोकर बुरा हाल है। केश्वर पूना रहकर शेटरिंग का कार्य करते थे। मामूली विवाद में केश्वर की जान चली गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button