उत्तर प्रदेशकुशीनगर

त्योहारों में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए डीएम, एसपी ने पुलिस बल के साथ किया गया फ्लैगमार्च

वशिष्ठ मौर्या/ बालजी हिन्दी दैनिक l 

देवरिया। रामनवमी दशहरा एवं विजयदशमी पर्व के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज नगर में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर के नेतृत्व में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों द्वारा पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया, जो सुभाष चौक से रामलीला मैदान हनुमान मंदिर होते हुए परशुराम चौक व चीनी मिल तक अधिकारियों द्वारा फ्लैग मार्च कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आमजन से अपील की गई तथा कहा गया कि त्योहारों को शांति भाईचारा प्रेम और सद्भाव के साथ मनाए। प्रशासन का सहयोग भी करें। आज किए गए इस फ्लैग मार्च में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /उप जिला अधिकारी सदर अनिवेश वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार पांडेय क्षेत्राधिकार संजय कुमार रेड्डी सहित अन्य राजस्व एवं पुलिस अधिकारी व भारी संख्या में पुलिस बल सम्मिलित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button