पंजाबराज्य

ईडी के दबाव में कैप्टन अमरिंदर सिंह, कांग्रेस में उनकी वापसी संभव नहीं: चरणजीत सिंह चन्नी

तलवंडी साबो (बठिंडा)। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पर ईडी के मामलों का दबाव है, इसलिए उनकी कांग्रेस में वापसी संभव नहीं है। उक्त बातें चरणजीत चन्नी ने सिख कौम के चौथे तख्त श्री दमदमा साहिब में नतमस्तक होने के उपरांत कही। उन्होंने कहा कि पंजाब की जवानी नशे और गैंगस्टरवाद की चपेट में आकर बर्बाद हो रही है।

युवाओं को इस संकट से बचाने और सही दिशा देने के उद्देश्य से वह जवानी संभाल साइकिल यात्रा निकाल रहे हैं। इसी दौरान वे यहां नतमस्तक हुए। चन्नी ने कहा कि आज के युवा ही आने वाले समय में पंजाब की बागडोर संभालेंगे। इसलिए युवाओं को बचाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने चाहिए।

कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं’

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अमन अरोड़ा की साइकिल यात्रा पर की गई टिप्पणियों के बारे में कहा कि विरोधियों को तकलीफ होती है, तभी ऐसी टिप्पणियां सामने आती हैं। यात्रा के दौरान स्थानीय कांग्रेसी नेताओं और जिला अध्यक्ष की गैरमौजूदगी पर कहा कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है, सभी अपने कामों में व्यस्त हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के पुस्तक विमोचन समारोह में कांग्रेसी नेताओं की मौजूदगी और उनकी पार्टी में वापसी की चर्चाओं पर चन्नी ने कहा कि पुरानी सांझ के कारण लगाव होना स्वाभाविक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button