राज्यहरियाणा

सीएम नायब सिंह सैनी ने भरा मतदाता गणना प्रपत्र, अभियान में लिया हिस्सा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को नारायणगढ़ दौरे के दौरान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने रेस्ट हाउस, नारायणगढ़ में स्वयं अपना गणना प्रपत्र भरकर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) राकेश कुमार को सौंपा।

मुख्यमंत्री ने 129 नंबर बूथ से संबंधित अपना गणना प्रपत्र सावधानीपूर्वक भरने के बाद कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध और अद्यतन होना निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया की आधारशिला है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना और अपात्र नामों को हटाना लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाता है। मुख्यमंत्री ने सभी पात्र मतदाताओं से समय पर अपना गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ के पास जमा कराने और इस अभियान में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि नागरिकों की भागीदारी से मतदाता सूची अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनेगी, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया और मजबूत होगी। उन्होंने अभियान में जुटे बीएलओ और निर्वाचन कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button