Uncategorizedदेशपंजाबराज्य

उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली गति, कई परियोजनाओं का शुभारंभ

अमृतसर : इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के चेयरमैन एवं उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रभारी करमजीत सिंह रिंटू ने क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने कपूर कॉलोनी में सड़कों और गलियों के निर्माण, वार्ड नंबर 17 मुस्तफाबाद में नए ट्यूबवेल की शुरुआत तथा चांद एवेन्यू में सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने के कार्यों का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र की सभी वार्डों और पंचायतों में लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सीवरेज व्यवस्था में सुधार, पेयजल के लिए ट्यूबवेल स्थापना, सड़कों और गलियों के निर्माण कार्य लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 17 मुस्तफाबाद में लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई थी। नए ट्यूबवेल के शुरू होने से क्षेत्रवासियों को स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध होगा तथा उनकी बड़ी समस्या का समाधान होगा।

करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि कपूर कॉलोनी के निवासियों की मांग पर सड़कों और गलियों के निर्माण कार्य शुरू कर दिए गए हैं, जिससे लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।

उन्होंने बताया कि चांद एवेन्यू की टेंट वाली गली में खराब सीवरेज व्यवस्था के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब पुरानी सीवर लाइन को बदलकर नई लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों को सीवरेज संबंधी समस्याओं से स्थायी राहत मिलेगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ उपमहापौर प्रियंका शर्मा, आम आदमी पार्टी के वार्ड प्रभारी तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button