उत्तर प्रदेशसीतापुर
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना मे 502 नव विवाहित जोड़ों को जिलाधिकारी ने दिया आशीर्वाद

ब्यूरो रिपोर्ट -अनूप पाण्डेय
सीतापुर नगर के जिआईसी ग्राउंड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ इस मौके पर हिंदू रीति रिवाज के साथ 493 विवाह संपन्न हुए वहीं 9 जोड़ों की मुस्लिम रीति रिवाज के साथ शादी कराई गई थी। इस मौके पर कुल 502 नव विवाहित जोड़ों को जिला अधिकारी राजा गणपति आर के द्वारा आशीर्वाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई है। साथ मे नव जोड़ो को सम्मान सहित उन्हें जरूरी वस्त्र व सामान दिया गया
वही इस मौके पर अन्य भाजपा नेता भी उपस्थित रहे।





