उत्तर प्रदेश

धीमी गति से हो रही धान खरीद मंडी में लगा जाम संयुक्त किसान मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय

संयुक्त किसान मोर्चा संयोजक पिंदर सिंह सिद्धू ने ज्ञापन सौंपते हुए अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह से कहा
यह सत्यता है कि उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से सबसे ज्यादा सीतापुर जिले में किसानों की धान की फसल की खरीद हुई है,
लगभग 15 दिन पहले किसान संगठनों की मीटिंग जिलाधिकारी अपर जिलाधिकारी एवं खाद्य विवरण अधिकारी और एजेंसियों के जिला प्रबंधको द्वारा किसानों के सामने हुई थी तो जानकी समस्या को देखते हुए लगभग सभी किसानों ने अपने धान की फसल को अपने घर पर रोक लिया था

,अब जैसे ही जानकारी हुई की उठान चालू हुआ है फिर से करे केंद्रों पर किसानों ने अपनी अपनी ट्रॉली सेंटरों लगा दी है , लेकिन मिलों द्वारा सही ढंग से उतार नहीं किया जा रहा , और जो ट्रांसपोर्टर ठेकेदार है वो पर्याप्त वाहन भी सेंटरों पर नहीं भिजवा रहे जिस वजह से स्टॉक फुल है ,
केंद्र प्रभारी चाह कर भी तोल नहीं कर पाता
यूपीएसएस के कुछ सेंट्रो पर कालाबाजारी चल रही है ,upss जिला प्रबंधक से शिकायत की गई है,
जो केंद्र सोसाइटियों पर चल रहे हैं वहां पर भी सही ढंग से किसानों के धान की तोल नहीं हो रही है,
इसलिए सीतापुर गल्ला मंडी में 10 दिन से किसानों की ट्राली खड़ी है,
एजेंसियों के सेंटर लगभग राजनेताओं के हैं जहां पर सिर्फ नाम मात्र ही खरीद होती है,
और ज्यादा कालाबाजारी होती है,

यदि गल्ला मंडी से बाहर लगे सभी केंद्र सही ढंग से तोल कर दें तो एक सप्ताह में सभी वास्तविक किसानों का धान सरकारी रेट एमएसपी पर बिक जाएगा और किसानों को लाभ भी होगा,
यदि किसी भी मिलर ने बोरे देने और धान खाली करने में केंद्र प्रभारी से किसी भी प्रकार की आना कानी की तो संगठन सैकड़ो किसानो के साथ मिल पर आंदोलन को बाध्य होगा ,
जिसकी सारी जिम्मेदारी मिल प्रबंधकों की होगी, ज्ञापन देने वालों में अमन सिंह गुरविंदर सिंह बलवंत सिंह साहब सिंह त्रिलोचन सिंह, जसपाल सिंह, आदि दर्जनों के साथ मौजूद रहे,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button