ग्राम पंचायत अधिकारियों ने विकासखंड तरकुलवा में किया आंदोलन का ऐलान
15 अक्टूबर से धरना-प्रदर्शन ब्लॉक के ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी लामबंद

चा
19 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना और पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी
वशिष्ठ मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक ।
देवरिया।
ग्राम पंचायत अधिकारियों ने विकासखंड तरकुलवा में किया आंदोलन का ऐलान
वशिष्ठ मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक l
देवरिया। जनपद में ग्राम पंचायत अधिकारी संघ एवं ग्राम विकास अधिकारी संघ के संयुक्त नेतृत्व में विकास खंड तरकुलवा के समस्त सचिवों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। संघ की ओर से 14 अक्टूबर 2026 को खंड विकास अधिकारी, तरकुलवा को काली पट्टी बांध कर किया विरोध कर संयुक्त ज्ञापन सौंपकर प्रशासन से समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई है। ज्ञापन में मांगें पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की गई है।संयुक्त ज्ञापन के अनुसार, जनपदीय संगठन के आह्वान पर विकास खंड तरकुलवा के सचिवों ने एकजुटता प्रदर्शित करते हुए प्रांतीय एवं जनपदीय नेतृत्व के निर्देशों का समर्थन किया है। संघ ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक स्तर पर की जा रही कुछ कार्यवाहियों से कर्मचारियों में असंतोष है। विशेष रूप से विकास खंड बैतालपुर एवं गौरी बाजार में साथी सचिवों के निलंबन के विरोध में संगठन ने एकजुट होकर आवाज उठाई है।
चार प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष संघ ने अपने ज्ञापन में चार प्रमुख मांगें उठाई हैं। इनमें उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 1999 के प्रावधानों और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के अनुरूप कार्रवाई करने तथा कथित एकतरफा निलंबन आदेश वापस लेने की मांग शामिल है। साथ ही, फैमिली आईडी, आयुष्मान कार्ड और फार्मर रजिस्ट्री जैसी योजनाओं में तकनीकी त्रुटियों एवं सर्वर संबंधी समस्याओं के आधार पर सचिवों पर अनुचित दबाव बनाने और वेतन अवरुद्ध करने की कार्रवाई रोकने की मांग की गई है। साथ ही शाम सात बजे के बाद आयोजित होने वाली असमय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और जूम मीटिंग पर रोक लगाने तथा बिना ठोस जांच अथवा विधिक आधार पर माह के अंत में सचिवों का वेतन रोकने की प्रवृत्ति समाप्त करने की मांग की गई है। तीन चरणों में होगा आंदोलन
संघ की ओर से घोषित कार्यक्रम के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे विकास खंड तरकुलवा मुख्यालय पर सभी साथी शांतिपूर्ण धरना- प्रदर्शन करेंगे और खंड विकास अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से विधिक अल्टीमेटम सौंपेंगे।इसके बाद 16 और 17 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक विकास भवन परिसर, देवरिया में आयोजित दो दिवसीय जनपद स्तरीय शांतिपूर्ण महाधरना में तरकुलवा ब्लॉक के सचिव शत-प्रतिशत भागीदारी करेंगे। इस दौरान शासकीय डिजिटल एवं व्हाट्सएप समूहों से सामूहिक रूप से अलग होने का भी कार्यक्रम रखा गया है। संघ ने चेतावनी दी है कि मांगों का समाधान नहीं होने पर 19 अक्टूबर 2026 से अनिश्चित कालीन धरना – प्रदर्शन और पूर्ण कार्य बहिष्कार शुरू किया जाएगा। संगठन का कहना है कि आंदोलन के कारण उत्पन्न होने वाली प्रशासनिक स्थिति की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।अधिकारियों से समाधान की अपील
संघ ने संबंधित अधिकारियों से मांगों को तत्काल उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने और नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करने की अपील की है। संगठन का कहना है कि कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध और न्यायसंगत निस्तारण होने से प्रशासनिक कार्यप्रणाली बेहतर होगी तथा कर्मचारियों में व्याप्त असंतोष दूर किया जा सकेगा। इस अवसर पर संजय यादव ,सतीश कुमार, अजीत कुमार , सुनील पासवान, अभिषेक कुमार , प्रवीन राय शालू साहनी , हरिओम सिंह , अनुप्रिया सहित कई अन्य कर्मचरियों ने साथ में ज्ञापन सौपा




