
चंडीगढ़। हरियाणा के चर्चित बैंक धोखाधड़ी मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई ) ने जांच का दायरा और तेज कर दिया है। एजेंसी ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मोहम्मद शाइन की वर्ष 2011 से अब तक की सभी विदेश यात्राओं का विवरण हरियाणा सरकार से मांगा है। जांच एजेंसी यह पता लहरियाणा बैंक घोटाला: CBI ने तेज की जांच, IAS मोहम्मद शाइन की विदेश यात्राओं का मांगा रिकॉर्डगाने का प्रयास कर रही है कि कथित वित्तीय अनियमितताओं और विदेश यात्राओं के बीच किसी प्रकार का संबंध है या नहीं।
इसी क्रम में सीबीआई ने गुरुवार को चंडीगढ़ और लुधियाना में पांच अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए हैं। एजेंसी अब इन दस्तावेजों की फॉरेंसिक जांच कर पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है।
सरकारी फंड की कथित हेराफेरी का मामला
सीबीआई के अनुसार, यह मामला हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों के सरप्लस फंड की कथित हेराफेरी से जुड़ा है। आरोप है कि सरकारी धन को फर्जी फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी), डेबिट नोट्स और विशेष रूप से खोले गए बैंक खातों के माध्यम से शेल कंपनियों तक पहुंचाया गया। जांच में सामने आया है कि इस पूरी प्रक्रिया के जरिए सार्वजनिक धन को अनियमित तरीके से डायवर्ट किया गया।
504 करोड़ रुपये के कथित घोटाले की जांच
यह मामला हरियाणा सरकार की सिफारिश पर राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से सीबीआई को सौंपा गया था। जांच के मुताबिक, कथित घोटाला चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक शाखा से जुड़ा है। आरोप है कि हरियाणा सरकार के आठ विभागों के लगभग 504 करोड़ रुपये फर्जी या अस्तित्वहीन फिक्स्ड डिपॉजिट और डेबिट नोट्स के जरिए शेल कंपनियों में ट्रांसफर किए गए।
17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट
सीबीआई इस मामले में अब तक 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इनमें आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के छह बैंक अधिकारी, हरियाणा सरकार के तीन लोक सेवक, दो कंपनियां और छह निजी व्यक्ति शामिल हैं।
जांच एजेंसी का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
read also :





