राज्यहरियाणा

केप टाउन में 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का आगाज, हरियाणा का शिष्टमंडल हुआ शामिल

चंडीगढ़:  69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का शुभारंभ सोमवार देर शाम दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन में हुआ। सम्मेलन का आधिकारिक उद्घाटन दक्षिण अफ्रीका प्रेसीडेंसी में मंत्री एम. रामोक्गोपा ने किया। इस समारोह में हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण के नेतृत्व में हरियाणा का शिष्टमंडल शामिल हुआ। शिष्टमंडल में विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा तथा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा शामिल हैं। 13 से 19 सितंबर तक आयोजित किए जा रहे इस सम्मेलन की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका की संसद और सीपीए दक्षिण अफ्रीका शाखा द्वारा की जा रही है।

उद्घाटन समारोह में दक्षिण अफ्रीका का राष्ट्रगान तथा कॉमनवेल्थ वुमन पार्लियामेंटेरियंस एंथम प्रस्तुत किया गया। इसके बाद सिटी ऑफ केप टाउन की मेयरल कमेटी की सदस्य एल्डरमैन टी. यूइस ने स्वागत संबोधन दिया। दक्षिण अफ्रीका की नेशनल काउंसिल ऑफ प्रोविंसेज की अध्यक्ष आर. म्त्श्वेनी-त्सिपाने ने उद्घाटन सत्र का शुभारंभ किया।

समारोह में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के महासचिव स्टीफन ट्विग ने संबोधित किया। इसके पश्चात राष्ट्रमंडल की महासचिव एस. अयोनकोर बोत्चवे तथा राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की चेयरपर्सन डॉ. सी. कलीला ने भी अपने विचार रखे। नेशनल असेंबली की उपाध्यक्ष ए. लोटरिएट ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

उद्घाटन समारोह के पश्चात राष्ट्रमंडल के विभिन्न देशों की विधान सभाओं एवं संसदों के अध्यक्षों के साथ सामूहिक चित्र के बाद रात्रिभोज का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न राष्ट्रमंडल देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button