उत्तर प्रदेशप्रयागराज

प्रयागराज मंडल में अगस्त माह में चलाया गया सघन टिकट चेकिंग अभियान

प्रयागराज ०५ सितंबर
बीके यादव/बालजी दैनिक

रेल यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं नियमबद्ध यात्रा अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल द्वारा ट्रेनों एवं स्टेशनों पर विशेष सघन टिकट चेकिंग अभियान संचालित किये जाते हैं। यह अभियान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग, हिमांशु शुक्ला के निर्देशन में चलाये जाते हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य बिना टिकट एवं अनियमित टिकट यात्रा पर प्रभावी नियंत्रण रखते हुए यात्रियों को वैध टिकट के साथ यात्रा के प्रति जागरूक करना रहता है।

प्रयागराज मण्डल में अगस्त 2025 में चलाये गए टिकट चेकिंग अभियान के दौरान 86064 यात्रियों को प्रभारित कर रु. 5,52,43,767/- जुर्माना वसूल किया गया । इनमें से बिना टिकट यात्रा करने वाले 37973 यात्रियों को प्रभारित कर रु. 3,14,08,385/-, अनियमित रूप से यात्रा करने वाले 45,564 यात्रियों को प्रभावित कर रु. 2,34,70,680/- एवं अनबुक्ड लगेज के लिए 2527 यात्रियों को प्रभावित कर रु. 3,64,702/- जुर्माना वसूला गया ।

भारतीय रेल अधिनियम, 1989 के अंतर्गत बिना टिकट अथवा अनियमित टिकट पर यात्रा करना दंडनीय अपराध है, जिसमें जुर्माना, कारावास अथवा दोनों का प्रावधान है । प्रयागराज मंडल, उत्तर मध्य रेलवे अपने सभी सम्मानित यात्रियों से आग्रह करता है सदैव उचित एवं वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें । रेलगाड़ी एवं रेल परिसर में गन्दगी न फैलाएं, कूड़ेदांन का प्रयोग करें और रेलवे को सुरक्षित एवं अनुशासित बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button