संजीव गुप्ता टिंचू ने आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंचकर बच्चों को किया सम्मानित

ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय
सीतापुर आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 5 विजयलक्ष्मी नगर की कार्यकत्री नीलम तिवारी के द्वारा विश्व बाल दिवस के अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता संजीव गुप्ता उर्फ़ टिंचू कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि अनूप बाजपेई विजय लक्ष्मी नगर सभासद के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित किया गया मुख्य अतिथि को नीलम तिवारी के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किए गए एवं संजीव गुप्ता टिंचू ने सभी बच्चों को पेंसिल बॉक्स एवं चॉकलेट वितरित किया वहीं बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया उन्होंने कहा की नन्हे मुन्ने बच्चे आंगनबाड़ी से शिक्षा पाकर आगे प्रगति का कार्य करते हैं पहले शिक्षा आंगनबाड़ी केंद्र एवं प्राइवेट विद्यालय से बच्चों की प्रारंभ होती है उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित भी किया वहीं अनूप बाजपेई सभासद ने कहा की आंगनबाड़ी केंद्र में मुझे आने का अवसर प्राप्त हुआ इस अवसर पर हम यहां पर उपस्थित सभी लोगों के आभारी हैं उन्होंने भी बच्चों को प्रोत्साहित किया और कहा नन्हे मुन्ने बच्चे भगवान का रूप होते हैं जैसी माता-पिता बच्चों को शिक्षा देते हैं वैसे ही नादान बालक आगे प्रगति का कार्य करते हैं वहीं दूसरी शिक्षा शिक्षिका के द्वारा दी जाती है जिसमें बच्चों के द्वारा भावगीत चिड़िया आई चिड़िया आई दाना खाकर उड़ गई निशान खेल प्रतियोगिता चित्रकला प्रतियोगिता और अभिभावकों से विचार विमर्श भी पोषण संबंधित किया गया इस मौके पर कनक मिश्रा पूजा मिश्रा अंबे तिवारी लक्ष्मी गुप्ता कुसुम लता सरिता प्रियंका कल्पना माही शशि मिश्रा आराधना अंशिका स्नेह लता प्रेमलता लक्ष्मी शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे





