उत्तर प्रदेशसीतापुर

मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निरीक्षण के बाद हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन हुआ रद्द ।

रजिस्ट्रेशन रद्द होने के बाद भी धड़ल्ले से हो रहा संचालित

ब्यूरो रिपोर्ट -अनूप पाण्डेय

सीतापुर जनपद की बहूचर्चित एरिया लहरपुर कस्बे में मर्सी नाम के निजी हॉस्पिटल पर कुछ दिन पूर्व में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुरेश कुमार द्वारा निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान मौके पर कई खामियां मिली जिस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने नोटिस जारी करते हुए 3 दिनों के अंदर सुधार कर रजिस्ट्रेशन रिन्यूअल कराने को कहा मगर ना तो रजिस्ट्रेशन नवीनी करण हुआ और ना ही कोई मौके पर डॉक्टर हॉस्पिटल में मौजूद रहते है फिर भी अस्पताल में लगातार ऑपरेशन और डिलीवरी गर्भपात जैसे गंभीर बीमारियों का इलाज किया जा रहा हैं अस्पताल के संचालक को कोई भी स्वास्थ्य विभाग का ना भय और ना तो कोई चिंता है लहरपुर में वैसे तो कई हॉस्पिटल इसी तरीके से संचालित हो रहे हैं मगर यह बहुचर्चित हॉस्पिटल है और लगातार इसकी खबरें पेपर की सुर्खियों में बनी रहती हैं.

वही जब इस संबंध में डिप्टी सीएमओ डॉ मनोज देशमणि से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ऑनलाइन उसका रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया है जल्द ही उसे ऑर्डर मिल जाएगा

रजिस्ट्रेशन रद्द होने के बावजूद भी झोलाछाप डॉक्टर द्वारा हॉस्पिटल आज भी संचालित हो रहा है इस पर क्या कार्यवाही होंगी यह आने वाला समय बताएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button