उत्तराखण्डराज्य
प्रदेश अध्यक्ष अमन उज्जैनवाल ने बहनों संग मनाया रक्षाबंधन

कुलदीप कुमार देहरादून । रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भावाधस के प्रदेश अध्यक्ष अमन उज्जैनवाल ने बहनों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर बहनों ने अमन उज्जैनवाल की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
इस दौरान अमन उज्जैनवाल ने बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, स्नेह और आपसी सम्मान का पवित्र पर्व है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के रिश्ते का विशेष महत्व है और यह पर्व पारिवारिक एकता एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है।
अमन उज्जैनवाल ने सभी बहनों के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल रहा।





