Uncategorizedउत्तराखण्डराज्य

ताड़ीखेत के जैनोली में सीएम धामी ने सुनी जनता की फरियाद

जर्जर स्कूल भवन के जीर्णोद्धार की घोषणा

अल्मोड़ा/रानीखेत: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘प्रशासन गाँव की ओर’ अभियान के तहत अल्मोड़ा के विकासखंड ताड़ीखेत की न्याय पंचायत जैनोली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने शिविर में लगे विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया और ‘मुख्य सेवक स्टॉल’ पर बैठकर स्वयं ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।

न्याय पंचायत जैनोली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया

जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य सरकारी सेवाओं को आमजन के द्वार तक पहुँचाना है, ताकि लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का समाधान त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से किया जाए।

बड़ी घोषणा

 शिविर के दौरान पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज जैनोली के जर्जर भवन की शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री ने तत्काल विद्यालय भवन के जीर्णोद्धार की घोषणा की। उन्होंने कहा कि छात्रों को सुरक्षित और बेहतर शिक्षा का वातावरण देना सरकार की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री प्रमोद नैनवाल, जिलाधिकारी श्री अंशुल सिंह सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

read also :

उत्तराखंड में एग्रीस्टैक (AgriStack) योजना के तहत बनेगी किसानों की ‘डिजिटल आईडी’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button