उत्तर प्रदेशबरेली

58वां उर्स-ए-शराफ़ती का आगाज़, परचम कुशाई से होगी शुरुआत

बरेली। आस्ताना-ए-आलिया सक्लैनिया शराफ़तिया, मोहल्ला शाहबाद बरेली शरीफ़ में 58वां वार्षिक उर्स-ए-शराफ़ती धूमधाम से मनाया जाएगा। रविवार को दरगाह हज़रत शाह शराफ़त मियां पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया प्रभारी हमज़ा सकलैनी ने बताया कि 25 अगस्त को परचम कुशाई की रस्म अदा की जाएगी, जिसके साथ उर्स का ऐलान होगा।

चार दिवसीय उर्स 01 सितंबर से 04 सितंबर तक दरगाह शरीफ़ पर परंपरागत तरीके से आयोजित होगा। 01 सितंबर को कुरआनख्वानी और ऑल इंडिया मुशायरे से उर्स का आग़ाज़ होगा। 02 व 03 सितंबर को दीवानखाना चौक पर उलमा-ए-किराम के तकरीरी प्रोग्राम होंगे, जबकि 04 सितंबर को सुबह 11 बजे कुल शरीफ़ अदा किया जाएगा।
हाजी लतीफ़ सकलैनी ने बताया कि 25 अगस्त को होने वाला जुलूस-ए-परचम कुशाई तयशुदा रास्तों से होता हुआ दरगाह पर संपन्न होगा। इसमें बरेली, रामपुर, शाहजहांपुर, पीलीभीत, मुरादाबाद समेत आसपास के ज़िलों और उत्तराखंड से भारी तादाद में अकीदतमंद शिरकत करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button