अखंड हरनाम महोत्सव का अयोध्या धाम में होगा भव्य आयोजन, 19 से 26 फरवरी तक चलेगा राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र पुरम में कार्यक्रम


संदीप विक्रम सिंह/बालजी दैनिक
हैदरगंज, अयोध्या। सात दिवसीय अखंड हरिनाम महोत्सव का भव्य आयोजन अयोध्या में होगा। महोत्सव के दौरान महाराष्ट्र के बारकरी समाज सहित अन्य समाज के भक्तों की दस हजार से ज्यादा भीड़ जुटाने का दावा आयोजको ने किया है। यहीं नहीं कई प्रदेशों की दिग्गज उच्च राजनायिक हस्तियों भी ज्ञाना अमृत का प्रसाद चखेंगे। उक्त जानकारी गत दिवस महाराष्ट्र से आये व्यवस्था प्रभारी के रूप में अयोध्या मे भक्तों के खाने, ठहरने, कार्यक्रम स्थल आदि व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के बाद महेंद्र राममूर्ति तिवारी ने प्रेस वार्ता में दी। थाना क्षेत्र हैदरगंज स्थित महाविद्यालय किरतूपुर पारा हथिगौ पहुंच कर अपने प्रवास के दौरान बताया कि अयोध्या राम जन्मभूमि धाम के तीर्थ क्षेत्र पुरम मे 19 फरवरी से 26 फरवरी तक आयोजित होने वाले श्री संत ज्ञानेश्वर महाराज सप्त शतकोत्तर के स्वर्णिम महोत्सव मे संत एकनाथ महाराज के 14वें वंशज के रूप मे कथा प्रवक्ता श्री योगीराज महाराज होंगे। जो संत ज्ञानेश्वर महाराज द्वारा लिखित ग्रंथ ज्ञानेश्वरी टीका भास्य का हिंदी रामायण में कथा करेंगे और छत्रपति शिवाजी महाराज की चरित्र कथा आचार्य स्वामी श्री गोविंददेव जी गिरी कोषाध्यक्ष श्री राम जन्मभूमि न्यास अयोध्या करेंगे। महोत्सव का आयोजन अखिल बारकरी समाज महाराष्ट्र बाल योगी श्री सदानंद महाराज ज्ञानेश्वरी परायण महोत्सव समिति तीर्थ क्षेत्र परशुराम कुंड, सहित श्री तुंगेश्वर पर्वत, ता बसई, पालघर महाराष्ट्र के सहयोग से किया जा रहा है। अखंड हरि नाम महोत्सव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई अन्य उच्च राजनयिक को आमंत्रित किया गया है। यही नहीं महाराष्ट्र की भी कई दिग्गज हस्तियां उपस्थिति रहेगी। भारी संख्या में पहुंचने वालों भक्तो की रजिस्ट्रेशन का काम चल रहा है। महोत्सव मे पहुंचने वालों के लिए खाने रहने की कोई परेशानी नहीं होगी। उनके खान-पान ठहराव की व्यवस्था कर दी गई है। व्यवस्था में पूरी तरह सुभद्रा तिवारी महाविद्यालय परिवार के साथ प्रबंधक मूर्ति तिवारी, अध्यक्ष गायत्री तिवारी भी लगी हैं।





