उत्तर प्रदेशकुशीनगर

तरकुलवा सीएचसी पर राष्ट्रीय कुष्ठ जागरूकता अभियान का शुभारंभ, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

वशिष्ठ मौर्या/बालजी हिन्दी दैनिक
तरकुलवा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तरकुलवा पर राष्ट्रीय कुष्ठ जागरूकता अभियान का vशुभारंभ अधीक्षक डॉ. मनोज जैन के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम सहायक कुष्ठ चिकित्सक मुन्ना यादव की देखरेख में संपन्न हुआ। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कुष्ठ रोग के उन्मूलन की शपथ दिलाई गई। शपथ के दौरान यह संकल्प लिया गया कि पूरे देश से कुष्ठ रोग को समाप्त करने के लिए जागरूकता, समय पर पहचान और उपचार को प्राथमिकता दी जाएगी। इस अवसर पर सहायक कुष्ठ चिकित्सक मुन्ना यादव ने कुष्ठ रोग के लक्षण, कारण, बचाव और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग पूरी तरह से इलाज योग्य है और समय पर उपचार से विकलांगता को रोका जा सकता है। साथ ही उन्होंने समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने और रोगियों के प्रति संवेदनशीलता अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीण स्तर तक जागरूकता फैलाने, संदिग्ध मामलों की शीघ्र पहचान और उपचार सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। यह अभियान तरकुलवा क्षेत्र के सभी नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी आयोजित किया गया, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक जागरूकता का संदेश पहुंच सके। डाक्टर अमित कुमार डेंटल सर्जन मौजूद रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button