Uncategorizedचंडीगढ़देशहरियाणा

नशे का आदी युवक महज 20 रुपये के लिए बन गया अपनी मां का कातिल

हरियाणा : गुरुग्राम से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक नशे का आदी युवक महज 20 रुपये के लिए अपनी मां का कातिल बन गया. घटना नूंह जिले के जयसिंहपुर गांव की है, जहां शनिवार को 56 वर्षीय महिला रजिया की उसके बेटे जमशेद ने कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार, शनिवार रात जमशेद ने अपनी मां रजिया से 20 रुपये की मांग की थी. रजिया ने जब पैसे देने से इनकार किया, तो गुस्से में आकर जमशेद ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और मां पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. महिला की मौके पर ही मौत हो गई. हैरानी की बात यह रही कि हत्या के बाद भी आरोपी बेटे ने रात उसी घर में मृत मां के साथ गुजारी. पुलिस को रविवार सुबह घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. आरोपी जमशेद को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है.

पुलिस का कहना है कि जमशेद लंबे समय से नशे की लत का शिकार था. वह गांजा और अफीम जैसी चीजें नियमित रूप से सेवन करता था. मृतका रजिया के पति मुबारक की चार महीने पहले ही मौत हो चुकी थी, जिससे वह पहले से ही मानसिक रूप से टूट चुकी थीं.इस वारदात के बाद पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि जमशेद पहले भी अपनी मां से नशे के लिए पैसे मांग कर झगड़े करता था, लेकिन किसी को नहीं लगा था कि वह ऐसा घिनौना कदम उठा सकता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button