Uncategorizedउत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

एके शर्मा की राहुल गांधी को चुनौती, बोले- हिंदी में University लिख दें तो ‘पप्पू’ कहना छोड़ दूंगा

जागरूकता के बाद तेज होगा स्मार्ट मीटर लगाने का काम

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें हिंदी में ‘University’ लिखने की चुनौती दी है। नोएडा में आयोजित ‘इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो’ और बायोएनर्जी एवं टेक्नोलॉजी पर तीसरे इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस व एग्जीबिशन में पहुंचे शर्मा ने राहुल गांधी को लेकर यह टिप्पणी की, जिसका वीडियो और बयान सोशल मीडिया पर भी सामने आया है।

राहुल गांधी पर छात्रों को भ्रमित करने का लगाया आरोप

एके शर्मा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी छात्रों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को आईआईटी (IIT) और आईआईएम (IIM) का पूरा नाम हिंदी में लिखकर बताना चाहिए।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि यदि राहुल गांधी हिंदी में इन शब्दों का पूरा नाम बता देते हैं तो वह उन्हें ‘पप्पू’ कहना बंद कर देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि चुनौती अंग्रेजी या किसी अन्य भाषा में नहीं, बल्कि हिंदी में स्वीकार करनी होगी।

खेती को लेकर भी दी चुनौती

एके शर्मा ने राहुल गांधी को खेती से जुड़ी एक और चुनौती देते हुए कहा कि उन्हें किसी खेत में ले जाकर मक्का और गन्ने की फसल में अंतर पहचानने के लिए कहा जाए।

उन्होंने दावा किया कि यदि राहुल गांधी यह अंतर सही तरीके से बता देते हैं तो वह उनकी बात मानने को तैयार हैं।

स्मार्ट मीटर को लेकर बोले ऊर्जा मंत्री

राजनीतिक बयान के साथ ही ऊर्जा मंत्री ने प्रदेश में स्मार्ट मीटर योजना को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर एक आधुनिक और वैज्ञानिक तकनीक है, जो स्मार्टफोन की तरह उपयोगी नवाचार है।

उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं के बीच जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है, ताकि लोग इसके फायदे और कार्यप्रणाली को बेहतर तरीके से समझ सकें।

जागरूकता के बाद तेज होगा स्मार्ट मीटर लगाने का काम

एके शर्मा ने कहा कि फिलहाल उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की तकनीक, उपयोग और लाभ के बारे में जानकारी दी जा रही है। जागरूकता अभियान पूरा होने के बाद प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने का काम बड़े स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य बिजली व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, आधुनिक और उपभोक्ता हितैषी बनाना है।

read also :

मायावती का बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री अनन्त मिश्रा बसपा से निष्कासित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button