देश के सात राज्यों आकाश गुप्ता ने रक्त दान में मारा अर्ध शतक

ब्लड मैन आकाश गुप्ता ने हरियाणा के रोहतक में किया रक्तदान
ब्लड मैन अब तक 52 बार कर चुके हैँ रक्तदान
बलराम मौर्य / बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या। देश के सभी राज्यों में ब्लड डोनेट के लिए संकल्पित ब्लड मैन आकाश गुप्ता ने हरियाणा के रोहतक जिले में 52वी रक्तदान कर महादानी बनें। इन्होने यह रक्तदान पं भगवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट मेडिकल साइंस (पीजीआई रोहतक ) में किया। इस पुनीत कार्य के लिए ब्लड बैंक प्रभारी डॉ वैभव शर्मा ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए कहा कि आज के युवाओं को इससे प्रेरणा लेनी की जरूरत हैँ।
रेयर ग्रुप बी निगेटिव के रक्तदाता आकाश गुप्ता ने अभी तक देश के सात अलग-अलग राज्यों में ब्लड डोनेट कर चुके हैँ जिसमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा,बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखण्ड व पश्चिम बंगाल, शामिल हैँ।
बताते चले आकाश गुप्ता सामाजिक संस्था राम कृष्ण सेवा सेवा फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष हैँ और ये संस्था रक्तदान के क्षेत्र में कार्य कर रही हैँ। सन 2016 से अभी तक संस्था द्वारा लगभग 150 रक्तदान शिविर का आयोजन कर करीब दस हजार से ज्यादा मरीजों को खून मुहैया करा जा चुका हैँ। पिछले छः सालों से लगातार हर वर्ष ये संस्था अयोध्या जिले में रक्तदान के लिए प्रथम स्थान पर रहती हैँ।
ब्लड मैन आकाश गुप्ता ने कहा कि अयोध्या जिले में किसी की मौत खून के अभाव में न हो इसे लेकर संस्था संकल्पित हैँ। हजारों साथी रक्तदान की मुहीम से जुड़े हुए हैँ जो आधी रात को भी एक कॉल पर रक्तदान के लिए तैयार रहते हैँ।
आगे इन्होने बताया सेवा की प्रेरणा हमें पिता ज़ी स्व कृष्णा लाल गुप्ता ज़ी से विरासत में मिला हुआ हैँ जिनकी हत्या आतंकवादियों द्वारा 12 अप्रैल 1991 में पंजाब में कर दी गयी थी।
अभी तक मै 52 बार ब्लड डोनेट कर चुका हु और इसके साथ अंगदान, नेत्र दान और ब्लड स्लेम सेल डोनर के रूप में पंजीकृत हु।
उच्च शिक्षित आकाश गुप्ता का मूल नाम शीतला प्रसाद गुप्ता हैँ जो पूरा बाजार कस्बे के मूल निवासी हैँ और मौजूदा समय में बिहार में फिजिकल टीचर के पद पर कार्यरत हैँ। रक्तदान के लिए इन्हे वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड लंदन सहित देश के करीब दस से ज्यादा राज्यों में सम्मानित हो चुके हैँ और समय समय पर आकाशवाणी पर रक्तदान विषयक परिचर्चा में हिस्सा लेते हैँ।





