पंजाबराज्य

अमृतपाल सिंह की पार्टी ने 2027 चुनाव के लिए उतारे 5 और प्रत्याशी, NSA में बंद दो नेताओं को टिकट

खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल (वारिस पंजाब दे) ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पांच और उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जिन उम्मीदवारों की घोषणा की गई है, उनमें से दो पर एनएसए लगा हुआ है और मौजूदा समय में जेल में बंद है। जिन उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। उनमें अमृतसर की अजनाला सीट से दलजीत सिंह कलसी और मोगा से गुरमीत सिंह बुक्कनवाला को उम्मीदवार बनाया गया है। इन दोनों के खिलाफ ही एनएसए लगा हुआ है।

इसके अलावा पार्टी ने गिल विधानसभा सीट से दर्शन सिंह शिवालिक, कपूरथला से जगजीत सिंह बाबा जग्गा और कोटकपूरा से रछपाल सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। उम्मीदवारों के नामों का एलान अमृतसर में सांसद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने किया।

केहर सिंह के बेटे को पठाना सीट से बनाया प्रत्याशी

इससे पहले पार्टी बस्सी पठाना सीट से सतवंत सिंह को उम्मीदवार बनाने की घोषणा कर चुकी है। सतवंत सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के मामले में आरोपी रहे केहर सिंह का बेटा है। वहीं इस मौके पर तरसेम सिंह ने कहा कि पार्टी की ओर से कौम के लिए कुछ कर गुजरने वाले पारिवारों को प्राथमिक्ता दी जा रही है।

गौर हो कि अमृतपाल सिंह ने 2024 का लोकसभा चुनाव जेल में रहते हुए खडूर साहिब सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ा था और जीत दर्ज की थी। वह फिलहाल असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। जेल में होने के कारण वह संसद की कार्यवाही में शामिल नहीं हो सके हैं। पार्टी की ओर से कहा गया है कि अमृतपाल सिंह 2027 का विधानसभा चुनाव भी जेल में रहते हुए लड़ेंगा।

करीब चार महीने पहले अकाली दल (वारिस पंजाब दे) ने अमृतपाल सिंह को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया था। पार्टी से जुड़े नेता पंथक मुद्दों, सिख अधिकारों और युवाओं से जुड़े विषयों को चुनावी मुद्दा बनाने की बात कह रहे हैं। हालांकि, फिलहाल पार्टी का राजनीतिक दल के तौर पर पंजीकरण नहीं हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button