उत्तर प्रदेशसीतापुर

सदरपुर में जीएसटी बिल को लेकर बवाल, थाने के बाहर बजरंग दल का धरना

रिपोर्ट सुनील वर्मा

सदरपुर (सीतापुर): सदरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा जहांगीराबाद में बुधवार को जीएसटी बिल मांगने को लेकर बड़ा विवाद हो गया। जानकारी के मुताबिक कस्बा निवासी राजू उर्फ पप्पू पुत्र राममनोहर, जो राष्ट्रीय बजरंग दल से जुड़े हैं, ने दुकानदार मुमताज़ इलियास से खरीदे गए सामान का बिल मांगा था। इस पर दुकानदार भड़क उठा और दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई।

विवाद बढ़ने पर मौके पर मुस्लिम समाज के कई लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम और चौकी प्रभारी दिलीप सिंह मौके पर पहुंचे और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में दोनों पक्षों को थाने लाकर शांति भंग की धारा में चालान कर दिया गया।

पुलिस कार्रवाई से नाराज राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने के बाहर धरने पर बैठ गए, जिससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।

धरने की जानकारी पर राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष आशुतोष वर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि “दोनों पक्षों को थाने लाने से पहले ही जीडी में दर्ज कर शांति भंग का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।” उन्होंने क्षेत्राधिकारी वेद प्रकाश श्रीवास्तव से दीवान जटा शंकर को चौकी से हटाने और चौकी प्रभारी दिलीप सिंह की रिपोर्ट आला अधिकारियों को भेजने की मांग की।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सदरपुर राजेश कुमार ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति का शांति भंग की आशंका में चालान एसडीएम न्यायालय भेजा गया है। उन्होंने बताया कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत कर दिया गया है और सभी धरना समाप्त कर घर लौट गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button