उत्तर प्रदेश

लोहिया संस्थान के स्थापना दिवस में बोले CM योगी: “2017 में असमंजस में था अस्पताल, आज यूपी का फर्स्ट क्लास इंस्टीट्यूट”

लखनऊ : डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए. इस मौके पर उन्होंने कहा, 2017 में जब हम आये थे तो हमारे सामने प्रश्न रहता था कि ये हॉस्पिटल रहेगा या संस्थान बनेगा. असमंजस की स्थिति थी, आपसी विवाद भी होते थे. उस समय तय हुआ कि इसे संस्थान में बदलना है जो लोग संस्थान में आने को इच्छुक होंगे उन्हें लेंगे. बाकी जो जहां जाना चाहता है उन्हें वहां स्थानांतरित करेंगे.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये कल्पना कोई नहीं कर सकता था कि यह संस्थान इतना तेजी से आगे बढ़ेगा. कभी यह एक 20 बेड का छोटा सा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकर रहने वाला हॉस्पिटल था, लेकिन आज उत्तर प्रदेश का फस्ट क्लास इंस्टीट्यूट है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि यूपी में मेडिकल कॉलेजेस की संख्या, पहले प्रदेश में गवर्नमेंट के स्तर पर भी और निजी क्षेत्र के द्वारा भी संचालित 41 मेडिकल कॉलेज थे. आज 85 मेडिकल कॉलेज यूपी के अंदर सफलतापूर्वक संचालित हैं. दो एम्स संचालित हैं और अगर आप देखेंगे, पहले यूपी के अंदर UG की 4690 कुल MBBS की सीट्स थीं. आज यह बढ़कर के 13 हजार 600 से अधिक हुई हैं. PG की सीट 3564 से बढ़कर के 5067 हो गई हैं. नर्सिंग कॉलेज प्रदेश में आज 33, पहले केवल दो थीं, 2017 के बाद 2026 में नर्सिंग कॉलेजे बन चुके हैं और 33 निर्माणाधीन हैं. यह हमारी हेल्थ स्ट्रक्चर का बैकबोन हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button