पंजाबराज्य

पंजाब में खाद्य सुरक्षा का बड़ा विस्तार: 10 लाख नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी, अब 48 लाख परिवारों को मिलेगा ‘मेरी रसोई’ का लाभ

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने मेरी रसोई योजना के तहत मंगलवार को खाद्य सुरक्षा का दायरा बढ़ाते हुए 10 लाख नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी किए हैं। जरूरतमंद परिवारों से जुड़े नए लाभार्थियों को हर महीने 5 किलो मुफ्त गेहूं के साथ-साथ मेरी रसोई किट के माध्यम से जरूरी खाद्य सामग्री भी मिलेगी। नए लाभार्थियों में करीब चार लाख मजदूर शामिल हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स पर पोस्ट कर लाभार्थियों से अपील की है कि वे मोबाइल फोन पर मिला संदेश दिखाकर राशन डिपो से मेरी रसोई किट प्राप्त करें। मुफ्त गेहूं का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी जरूरी है।

मुख्यमंत्री बताया कि नो कैश, नो फरमाइश (बिना किसी सिफारिश या पक्षपात) के सिद्धांत पर पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया के तहत चुने गए लाभार्थियों में विधवा महिलाओं, दिहाड़ी मजदूरों, अनुसूचित जाति के परिवारों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को प्राथमिकता दी गई है।

केंद्र सरकार ने पंजाब को 1.48 करोड़ राशन कार्ड आवंटित

सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी परिवार भूखा न सोए और अपने अधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि राशन किट में दालें, चीनी, नमक, हल्दी और सरसों का तेल शामिल होगा। नए राशन कार्ड सीधे लोगों के घरों तक पहुंचाए जाएंगे।

मान ने बताया कि पहले राशन कार्ड बनवाना आम लोगों के लिए मुश्किल प्रक्रिया थी। केंद्र सरकार ने पंजाब को 1.48 करोड़ राशन कार्ड आवंटित किए थे, लेकिन अलग-अलग कारणों से करीब 10 लाख कार्ड काट दिए गए थे। इससे कई वास्तविक लाभार्थी सरकारी खाद्य सुरक्षा योजना से बाहर हो गए थे। प्रदेश सरकार ने इन परिवारों को नए कार्ड जारी करने का फैसला किया है।

विवरण में सुधार का मौका

पुरानी व्यवस्था में राजनीतिक पहुंच रखने वालों को प्राथमिकता मिलती थी, जबकि विधवाओं, नियमित आय के स्रोत से वंचित परिवारों और गरीब लोगों को परेशानी उठानी पड़ती थी। 1.25 लाख राशन कार्ड आवेदकों को सुधार का मौका मिलेगामुख्यमंत्री ने कहा कि करीब 1.25 लाख ऐसे राशन कार्ड आवेदकों को भी अपने विवरण में सुधार का मौका दिया जाएगा, जिन्होंने आवेदन में गलत पता दर्ज किया था।

इससे उनकी पात्रता की दोबारा पुष्टि हो सकेगी। पहले चरण में स्कोरिंग के निर्धारित मापदंडों पर खरा न उतरने वाले परिवारों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है। उन्हें दूसरे चरण में शामिल करने पर विचार होगा। जुलाई 2026 में शुरू की गई डिजिटल मुहिम के तहत पहली बार राशन कार्ड आवेदन और चयन की प्रक्रिया बिना बिचौलियों के पूरी की गई।

पंजाब गुरुओं व पीरों की धरती 

आवेदन आनलाइन, सेवा केंद्रों और कामन सर्विस सेंटरों के माध्यम से लिए गए। एसएमएस से मंजूरी, जिला प्रशासन द्वारा घर-घर सत्यापन और स्कोरिंग चयन व्यवस्था अपनाई गई, ताकि राजनीतिक हस्तक्षेप व पक्षपात की गुंजाइश न रहे।

अब 48 लाख परिवारों को मिलेगा ‘मेरी रसोई’ का लाभमुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मेरी रसोई’ योजना का लाभ 38 लाख परिवारों को मिल रहा है। अब 10 लाख नए परिवारों के जुड़ने से लाभार्थियों की संख्या 48 लाख हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब गुरुओं व पीरों की धरती है। सरकार की जिम्मेदारी है कि यहां कोई व्यक्ति भूखा न सोए। सरकार केवल घोषणाएं और नारेबाजी नहीं, बल्कि लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए काम कर रही है।

सभी पात्र परिवारों से अपील है कि वे अपने आवेदन फार्म दोबारा भरें और किसी भी तरह की गलती को सुधारें, ताकि उनके राशन कार्ड बिना किसी परेशानी के जारी हो सकें। – भगवंत मान, मुख्यमंत्री

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button