Uncategorizedचंडीगढ़देशपंजाबराज्य

पंजाब सरकार की बड़ी पहल: उद्योगों के लिए रेलवे से लीज पर ली जाएंगी विशेष मालगाड़ियां

"PPP मॉडल के तहत रेलवे की विशेष मालगाड़ियों से उद्योगों को मिलेगी तेज, सस्ती और समयबद्ध परिवहन सुविधा"

चंडीगढ़। पंजाब सरकार राज्य के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने के लिए भारतीय रेलवे से विशेष मालगाड़ियों को लीज पर लेने की महत्वाकांक्षी योजना पर तेजी से काम कर रही है। इस संबंध में विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसे जल्द ही केंद्रीय रेल मंत्रालय को भेजा जाएगा। सरकार का उद्देश्य उद्योगों को तेज, सुरक्षित और कम लागत वाली माल परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि व्यापारिक गतिविधियों को नई रफ्तार मिल सके। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस योजना की पुष्टि करते हुए कहा कि यह पंजाब के औद्योगिक विकास के लिए एक अहम पहल साबित होगी।

“PPP मॉडल के तहत रेलवे की विशेष मालगाड़ियों से उद्योगों को मिलेगी तेज, सस्ती और समयबद्ध परिवहन सुविधा”

सरकार रेलवे के सहयोग से सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत इस परियोजना को लागू करने की तैयारी कर रही है। इससे उद्योगों और व्यापारियों को मालगाड़ियों की बुकिंग के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। योजना लागू होने के बाद लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, मंडी गोबिंदगढ़, राजपुरा और बठिंडा जैसे प्रमुख औद्योगिक शहरों को सीधे देश के बड़े व्यापारिक बाजारों और प्रमुख समुद्री बंदरगाहों से जोड़ा जाएगा। इससे माल की आवाजाही पहले के मुकाबले अधिक तेज और व्यवस्थित हो सकेगी। रेलवे की विशेष रैक के जरिए बड़ी मात्रा में माल एक साथ भेजा जा सकेगा। सड़क परिवहन की तुलना में रेल परिवहन सस्ता होने से उद्योगों की लॉजिस्टिक्स लागत कम होगी और कारोबारियों का मुनाफा बढ़ने की संभावना है। साथ ही माल तय समय पर गंतव्य तक पहुंचने से व्यापारिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी।

इस योजना का सबसे बड़ा लाभ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (MSME) को मिलेगा। छोटे उद्योगों को अपने उत्पाद देशभर के बाजारों तक भेजने में आसानी होगी। समय पर माल पहुंचने से उनकी प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और कारोबार का विस्तार करने में भी मदद मिलेगी। पंजाब के टेक्सटाइल, साइकिल, मशीन टूल्स, कृषि उपकरण, स्टील और खेल सामग्री जैसे निर्यात आधारित उद्योगों को भी इस योजना से बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। कंटेनर समय पर बंदरगाह पहुंचने से विदेशी ग्राहकों के ऑर्डर समय पर पूरे होंगे और निर्यात क्षमता में वृद्धि होगी।

सरकार का मानना है कि बेहतर परिवहन व्यवस्था से राज्य में नए औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा। बड़े औद्योगिक पार्कों के विकास के साथ-साथ वेयरहाउस और आधुनिक लॉजिस्टिक्स हब भी विकसित होंगे, जिससे पंजाब की औद्योगिक अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी। फिलहाल पंजाब का अधिकांश उद्योग सड़क परिवहन पर निर्भर है। डीजल की बढ़ती कीमतें, ट्रकों की सीमित उपलब्धता और राष्ट्रीय राजमार्गों पर लगने वाले जाम के कारण उद्योगों को अतिरिक्त लागत और समय का नुकसान उठाना पड़ता है। रेल आधारित नई व्यवस्था इन चुनौतियों को कम करने के साथ-साथ उद्योगों को अधिक प्रतिस्पर्धी और लाभकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

read also :

NITTTR चंडीगढ़ में ‘शतायु संघ और महिला सहभागिता’ पर राष्ट्रीय परिसंवाद आयोजित, महिला सशक्तिकरण पर हुआ मंथन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button