उत्तराखण्डराज्य

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने एम्स ऋषिकेश पहुँचकर घायल कंचन देवी का जाना हाल

देहरादून। कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने गुरुवार को भाजपा युवा नेता सुयश रावत के साथ एम्स ऋषिकेश पहुँचकर विकासखंड पोखड़ा के ग्राम देवराड़ी की 36 वर्षीय कंचन देवी का हालचाल जाना। कंचन देवी हाल ही में गुलदार के हमले में गंभीर रूप से घायल हुई थीं। मंत्री ने चिकित्सकों को उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

महाराज ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने बुधवार को ही जिलाधिकारी से वार्ता कर कंचन देवी को तत्काल एयरलिफ्ट कर एम्स भेजने के निर्देश दिए थे। जिला प्रशासन द्वारा तत्परता दिखाते हुए उन्हें एयर एंबुलेंस से ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया।

जंगली जानवरों के हमलों पर चिंता
अपने विधानसभा क्षेत्र में हाल के दिनों में बढ़ते जंगली जानवरों के हमलों पर चिंता व्यक्त करते हुए सतपाल महाराज ने वन मंत्री सुबोध उनियाल से बात कर व्यापक अध्ययन और प्रभावी ऐतिहाती कदम उठाने का अनुरोध किया। महाराज का कहना है कि ग्लोबल वार्मिंग, लगातार हो रही बारिश और जंगलों में भोजन की कमी के कारण वन्यजीवों का व्यवहार आक्रामक होता जा रहा है, जिसके चलते वे मानव बस्तियों की ओर बढ़ रहे हैं।

ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील
सतपाल महाराज ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अकेले जंगलों या आसपास के जोखिम भरे क्षेत्रों में न जाएँ और पूरी सावधानी के साथ ही आवागमन करें। इस अवसर पर भाजपा युवा नेता सुयश रावत भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button