पंजाबराज्य

चंडीगढ़: AAP–भाजपा के बीच राज्यसभा सांसदों को लेकर सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) छोड़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल छह राज्यसभा सदस्यों के खिलाफ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। मान ने राष्ट्रपति को कहा की संविधान का मजाक बनाया गया पूरी पार्टी को दो तिहाई बहुमत से दूसरी पार्टी में मर्ज हो सकती है सिर्फ एक हाउस के छह सात लोग ऐसा करे तो यह मनमानी है। पंजाब में भाजपा के दो विधायक है और राज्यसभा सदस्य छह हो गए है। संविधान में संशोधन कर राइट टू रिकॉल की मांग की है।

उधर, मान से पहले राज्यसभा सदस्य राघव चड्डा, राजेंद्र गुप्ता, अशोक मित्तल, संदीप पाठक ने राष्ट्रपति से मुलाकात की। तीनों सदस्यों ने राज्य सरकार पर सरकारी मशीनरी का मिसयूज करने का आरोप लगाते हुए कहा की आप बदले की आग में जल रही है।

राघव चड्ढा ने दी चेतावनी

चड्डा ने चेतावनी दी की आप डेंजर गेम खेल रही है इस का अंत खतरनाक होगा। आप के पास एक राज्य की पुलिस है लेकिन भाजपा के पास 21 राज्यों हैं। वहीं, मान ने पलटवार करते हुए कहा कि 21 राज्यों की पुलिस की क्या धमकी दे रहे हो भाजपा में जाने से बचोगे नहीं अगर गलत काम किया तो पर्चा दर्ज होगा। उन्होंने कहा की देश के दूसरे राज्यों में छिप सकते है लेकिन पंजाब में नहीं। सबकी बारी आएगी लेकिन कानूनी तरीके से।

जो आप में रहे वह ईमानदार, छोड़ते ही भ्रष्टाचारी: चड्डा

चड्ढा ने कहा कि जब तक नेता आप में रहते हैं, उन्हें ईमानदार बताया जाता है, लेकिन पार्टी छोड़ते ही उन्हें भ्रष्ट करार दिया जाता है। पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह भज्जी को देशद्रोही तक कहा गया और उनके परिवार को भी निशाना बनाया गया।

उद्योगपति राजिंदर गुप्ता की फैक्ट्री पर कार्रवाई कर दबाव बनाने की कोशिश की गई। संदीप पाठक के खिलाफ फर्जी एफआईआर दर्ज की गई है और एजेंसियों के जरिए डर का माहौल तैयार किया जा रहा है।

मेरे खिलाफ भी झूठा मामला दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों पर भी दबाव डाला जा रहा है। ट्रांसफर और सस्पेंशन की धमकियों के जरिए काम कराया जा रहा है। राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक ने कहा की डर और घबराहट में एफआईआर दर्ज हो रही है। हम कफन बांध कर निकले है जो देशहित में सही वही कर रहे है।

फरवरी में लेंगे बदला: केजरीवाल

आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा की पंजाब में एंटी इनकंबेंसी नहीं बल्कि प्रो इनकंबेसी है। हम ने कभी नहीं कहा खजाना खाली है। केजरीवाल ने कहा कि आज लोकतंत्र और आजादी दोनों खतरे में है। जो सात लोग गए है वह चोरी करके गए है भाजपा ने चारी की है। यह छह सीटें किसी के पिता जी की नहीं थी पंजाबियों की थी। इसका बदला फरवरी में लेंगे।

केजरीवाल ने कहा की 2014 में मोदी की आंधी आई थी। फिर फरवरी 2015 में दिल्ली में चुनाव में सिर्फ तीन सीटें आई कहते है रामायण में अश्मेध यज्ञ का घोड़ा छोड़ा गया था लेकिन उसे अमृतसर में लव कुश ने रोका। उसी तरह दिल्ली वालों ने मोदी के विजय रथ को रोका। केजरीवाल ने दावा किया की 2027 के बाद मोदी सरकार गिरेगी पंजाब चुनाव मोदी सरकार का आखिरी चुनाव होगा। भारत में जब भी पश्चिमी दिशा से हमला हुआ है उसे पंजाब ने रोका अब अंदर से एक नया दुश्मन पैदा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button