पंजाबराज्य

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गढ़शंकर के खुरालगढ़ में गुरु रविदास स्मारक पर श्रद्धांजलि दी

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 649वें प्रकाश उत्सव पर गढ़शंकर के गांव खुरालगढ़ स्थित श्री गुरु रविदास स्मारक में 4 फरवरी को रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग संपन्न हुए।

भोग के बाद कीर्तन जत्थों द्वारा रसपूर्ण कीर्तन किया गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले चरण छोह गंगा में स्थित श्री गुरु रविदास जी के स्थान पर माथा टेका। इसके पश्चात उन्होंने गांव खुरालगढ़ में श्री गुरु रविदास जी महाराज के तप स्थल पर नतमस्तक होकर श्रद्धा अर्पित की। अब मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्य स्तरीय समागम को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button