छतीसगढ़राज्य

बेमेतरा में CM विष्णु देव साय का दौरा: जिले को दी 183.36 करोड़ के 30 विकास कार्यों की सौगात

बेमेतरा: रविवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बेमेतरा जिले के दौरे पर रहे. स्कूल ग्राउंड मैदान में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में सीएम ने शिरकत की, जहां बच्चों ने उनका फूल देकर स्वागत किया. सम्मान समारोह कार्यक्रम के बाद सीएम ने जिले के विकास के लिए 183 करोड़ 36 लाख के विकास कार्यों की सौगात जनता को दी.

30 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 30 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया. इनमें 22 कार्यों का भूमिपूजन 153.55 करोड़ रुपये की लागत से और 8 कार्यों का लोकार्पण 29.80 करोड़ की लागत से किया गया. आयोजन के दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, साजा विधायक ईश्वर साहू सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे.

जिले को मिली सौगात से जुड़ी बड़ी बातें

  • लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 5 कार्यों के लिए 131.82 करोड़ रुपये की लागत से भूमिपूजन किया गया.
  • मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के तहत 7 कार्यों की लागत 14.17 करोड़ होगी.
  • पुलिस अधीक्षक कार्यालय से संबंधित 1 कार्य के लिए 2.76 करोड़ रुपये तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 1 कार्य के लिए 2.54 करोड़ रुपये की लागत से भूमिपूजन किया गया.
  • जनपद पंचायत बेरला के अंतर्गत 5 कार्यों के लिए 1.42 करोड़ की लागत से भूमिपूजन किया गया.
  • जनपद पंचायत बेमेतरा के अंतर्गत कुल 5 कार्यों में 3 कार्यों का भूमिपूजन 82.88 लाख तथा 2 कार्यों का लोकार्पण 48.40 लाख की लागत से किया गया
  • लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत 2 कार्यों का 2.31 करोड़ की लागत से तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के अंतर्गत 1 कार्य का 25 लाख की लागत से लोकार्पण किया गया.

81 सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मौजूद मेहमानों ने जिले के 81 सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया. इसके साथ ही जिले के प्रतिभावान 42 विद्यार्थियों को बेमेतरा के दानदाताओं के माध्यम से सम्मानित किया गया. साय ने कहा कि शिक्षक सम्मान समारोह के आयोजन का बेमेतरा में एक गौरवशाली इतिहास रहा है. वर्ष 1986 में तत्कालीन विधायक बेमेतरा स्वर्गीय रेवेन्द्र सिंह वर्मा ने नागरिकों एवं अधिकारियों के सहयोग से इस शिक्षक सम्मान समारोह की शुरुआत की थी. तब से यह सम्मान समारोह लगातार 40 वर्षों से लगातार आयोजित होता आ रहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button