राज्यहरियाणा

कांग्रेस ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, कहा- वोट अमान्य घोषित न हों

हरियाणा से राज्यसभा की दो सीटों के लिए सोमवार को चंडीगढ़ स्थित राज्य विधानसभा के कमेटी रूम में वोटिंग हुई। पूर्व घोषित शेड्यूल के हिसाब से शाम 5 बजे काउंटिंग शुरू होनी थी मगर तीन घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी वोटों की गिनती शुरू नहीं हो पाई।

भाजपा ने कांग्रेस के दो विधायकों के वोट में सीक्रेसी लीक होने की शिकायत की है। दूसरी ओर, कांग्रेस ने कैबिनेट मिनिस्टर अनिल विज के वोट में सीक्रेसी लीक होने की शिकायत चुनाव अधिकारी से की है।

काउंटिंग में देरी के चलते कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव आयोग को लेटर लिखा है। उन्होंने कहा कि चुनाव में गड़बड़ी की कोशिश की जा रही है। हमारे वैध वोटों को अमान्य घोषित नहीं किया जा सकता।

इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल आज रात करीब 8:40 बजे चुनाव आयोग पहुंचने वाला है। बताया जा रहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी शिकायत और मांगें रखेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button