छतीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ में जल-जंगल-जमीन बचाने कांग्रेस की ‘न्याय पदयात्रा’ शुरू, 29 मई को दंतेवाड़ा में होगा समापन

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को बचाने के लिए दंतेवाड़ा से कांग्रेस ने न्याय यात्रा का आगाज किया है. इस यात्रा की अगुवाई छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने की है. इस दौरान दीपक बैज ने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की विष्णुदेव साय की सरकार पर गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि दंतेवाड़ा जिले में बस्तर की जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा को निजी उद्योगपतियों के हाथों में जाने से बचाने के कांग्रेस ने इस यात्रा की शुरुआत की है.

किरंदुल से हुआ यात्रा का आगाज: पीसीसी चीफ दीपक बैज ने किरंदुल से इस यात्रा का आगाज किया है. किरंदुल से दंतेवाड़ा तक 42 किलोमीटर तक यह यात्रा गुजरेगी. 29 मई को दंतेवाड़ा में कलेक्टर कार्यालय के घेराव से इस यात्रा का समापन होगा.

हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल: चार दिनों तक चलने वाली यह पद यात्रा 26 से 29 मई तक आयोजित की जा रही है. इसमें भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं. सभी कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर बस्तरवासियों के अधिकारों की मांग कर रहे हैं. कांग्रेस नेताओं का दावा है कि यह आंदोलन केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि जन अधिकारों की लड़ाई है.

यात्रा का उद्देश्य बस्तर की खनिज संपदा को कॉर्पोरेट हस्तक्षेप से बचाना और आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा करना है. कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के दौरान बस्तर की संपदा निजी हाथों में सौंपने की कोशिशें तेज हुई हैं, जिसका कांग्रेस डटकर विरोध कर रही है. – दीपक बैज, पीसीसी चीफ

कांग्रेस के बड़े नेता यात्रा में हुए शामिल: कांग्रेस के बड़े नेता इस यात्रा में शामिल हुए हैं. जिसमें दंतेवाड़ा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवधेश गौतम, वरिष्ठ नेता छबिंद्र कर्मा, तूलिका कर्मा, विमल सुराना और बबलू सिद्दीकी जैसे नाम हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button