उत्तर प्रदेशकुशीनगर

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, उतर बहनी घाट वृंदावन में गूंजे जयकारे

वशिष्ठ मौर्या /बालजी हिन्दी दैनिक
देवरिया l कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को उतर बहनी घाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के 3 बजे से ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। चारों ओर “राधे-राधे” और “हर हर गंगे” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने पवित्र यमुना जी में स्नान कर दीपदान किया और भगवान श्रीकृष्ण व राधारानी की आराधना की। सुबह होते-होते घाट के आसपास मेला जैसा माहौल बन गया। सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष, बच्चे, वृद्ध सभी ने आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं का मानना है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन यमुना स्नान करने से सभी पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। स्थानीय मंदिरों में विशेष पूजन-अर्चन और भजन-संकीर्तन का आयोजन हुआ। मंदिरों और घाटों को रंग-बिरंगी झालरों, फूलों और दीपों से सजाया गया। कई धार्मिक संस्थाओं और सेवा संगठनों ने श्रद्धालुओं के लिए भंडारा, चाय, प्रसाद और जल की व्यवस्था की। प्रशासन ने भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे। घाटों पर पुलिस बल और गोताखोरों की तैनाती की गई थी। गांव की ओर से सफाई और प्रकाश व्यवस्था की विशेष निगरानी रखी गई। शाम होते-होते श्रद्धालुओं ने दीपदान कर यमुना किनारे जगमगाहट फैला दी। घाट पर जल में तैरते दीपों का अद्भुत नजारा देखने के लिए भारी संख्या में लोग जुटे रहे। हर कोई इस अलौकिक दृश्य को अपने मोबाइल में कैद करता नजर आया। इस अवसर पर स्थानीय साधु-संतों ने प्रवचन देते हुए कहा कि कार्तिक पूर्णिमा का दिन भगवान विष्णु और शिव की आराधना के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन स्नान, दान और दीपदान करने से जीवन में सुख, समृद्धि और शांति आती और कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित किया गया दूर दूर से पहलवान उनको हमारे अस्ताहनी नेता अम्बुज शाही ने माला पहनाकर स्वागत किया दोनो पहलवानों को हाथ मिलवाया और कुश्ती आरंभ हुआ दंगल देख भारी संख्या में भिड़ उमड़ गया ग्राम प्रधान नोसद अहमद ,डाक्टर सुरेंद्र सिंह जय सिंह विकास शर्मा महेश नेता सुरेश ललन भाई रंजीत प्रताप सिंह ग्राम सभा के सभी युवा ने मेहनत किया l

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button