Uncategorizedहरियाणा

बरसोला माइनर में मिले जेठ-भाभी के शव, इलाके में फैली सनसनी

जींद: गांव पालवां से संदिग्ध हालात में गायब हुए एक युवक व उसके छोटे भाई की पत्नी के शव गांव बडौदा के निकट बरसोला माइनर से बरामद हुए हैं। दोनों का एक-एक हाथ बंधा हुआ था। उचाना थाना पुलिस ने युवक और उसकी भाभी के शवों को माइनर से निकाल नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने शवों की हालत देखते हुए पोस्टमार्टम के लिए पी.जी.आई. रोहतक भेज दिया गया। गांव पालवां निवासी 32 वर्षीय राहुल व उसके छोटे भाई की 28 वर्षीय पत्नी सलिता 26 जून को घर से अचानक गायब हो गए थे। अगले दिन 28 जून को महिला सलिता ने अपने पति के पास कॉल

कर कहा कि वह अपने जेठ राहुल के साथ चंडीगढ़ में है। पहले दोनों ने घर लौटने से मना किया। फिर 3 जुलाई को सलिता ने घर लौटने की बात कहीं। बाद में देर शाम को राहुल की कार नरवाना के निकट सिरसा ब्रांच नहर पटरी पर खड़ी मिली। कार का पिछले हिस्से का शीशा टूटा हुआ मिला। उक्त दोनों की चप्पलें भी मौके से बरामद हुई थीं। पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से उक्त दोनों को सिरसा ब्रांच नहर में सर्च अभियान भी चलाया था लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। उचाना थाना के प्रभारी चंद्रपाल ने बताया कि शुरूआती जांच में माना जा रहा है कि उक्त दोनों प्रेम प्रसंग के चलते ही घर से भागे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button