उत्तर प्रदेशसीतापुर
चक मार्ग पर मिला हिरन का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

रिपोर्ट सनोज मिश्रा
अटरिया सीतापुर। थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव से रायपुर देवसिंह की ओर जाने वाले चक मार्ग पर एक हिरन का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताते चलें कि क्षेत्र के फरिदपुर गांव के चकमार्ग पर बुधवार की सुबह एक मृत अवस्था में हिरन मिला शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने देखा तो वन विभाग को सूचना दी सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पर पहुंची और जांच पड़ताल करते हुए हिरन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है सभी पहलुओं पर विभागीय जांच जारी है। सिधौली वन रेंज रेंजर रोहित निगम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम कराया जा रहा है प्रथम दृष्टया नेचुरल तरीके से हिरन की मौत हुई है चिकित्सक जांच कर रहे हैं।





