राज्यहरियाणा

पंचकूला नगर निगम चुनाव: भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवारों की संपत्ति का खुलासा

 पंचकूला। नगर निगम के चुनाव में अब की बार चुनावी मैदान में उतरे भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों की संपत्तियों का ब्योरा भी सामने आ गया है। शुक्रवार को निर्वाचन आयोग के समक्ष दायर किए गए उम्मीदवारों के द्वारा शपथपत्रों में अपनी चल अचल संपत्तियों का खुलासा किया है।

भारतीय जनता पार्टी के श्यामलाल बंसल और कांग्रेस की मेयर उम्मीदवार सुधा भारद्वाज के बीच कांटे की टक्कर मनाई जा रही है। श्यामलाल बंसल ने जिन संपत्तियों का शपथपत्र में खुलासा किया है, उनमें चल ( मूवेबल) संपत्ति 33.59,571.96 और अचल (इमोवेबल) संपत्ति 12.20 करोड़ और स्वार्जित अचल संपत्ति का क्रय मूल्य 52,77,000 है। वहीं उनकी पत्नी की चल संपत्ति 9.54 करोड़, अचल 45.70 करोड़ और स्वार्जित अचल संपत्ति का क्रय मूल्य 3,82,92, 000 है। सरकारी देनदारी 13,32,792 है और स्पाउज की 171,740 रुपए है, जो सवालों में हैं। बंसल पर बैंक ऋण 3,31,773 है।

वहीं बात करें कांग्रेस उम्मीदवार की तो चल ( मूवेबल) संपत्ति 2,54, 91, 475.54, इसके अलावा अचल (इमोवेबल) संपत्तियों में 6 संपत्तियों का जिक्र किया गया है। स्वार्जित अचल संपत्ति का क्रय मूल्य 1,74 करोड़ का जिक्र है। उनके स्पाउज यानी पति की चल संपत्ति 1,41,95,771.41, तीन अचल संपत्तियां और स्वार्जित अचल संपत्ति का क्रय मूल्य 1 करोड़ से अधिक बताई गई है। बात करें कर्ज की तो सुधा भारद्वाज ने बैंक लोन, वित्तीय संस्थानों और अन्य से कुल 1.53.49.160.00 ऋण एवं पति की टैक्स देनदारी 7851.00 है तथा बैंक ऋण 4,97 करोड़ का जिक्र है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button