रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिवस पर सिविल हॉस्पिटल लखनऊ में मरीजों को फल वितरण

लखनऊ। आज दिनाँक 10 जुलाई 2025 को भारत के यशस्वी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी के जन्मदिवस के शुमअवसर पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय (सिविल हॉस्पिटल) लखनऊ में एक विशेष फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस पुनीत अवसर पर शहर व शहर के बाहर के सैकड़ो गरीजों को व काम कर रहे कर्मचारियों को फल भेंट कर स्वास्थ लाभ की कामना की गयी। कार्यक्रम का संयोजन श्री प्रमोद शर्मा नामित सदस्य रक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा किय गया, जिसमें निर्देशक डा० कंजली गुप्ता एवं सी.एम.एस. श्री राजेश श्रीवास्तव हॉस्पिटल श्यामा प्रसाद मुखर्जी हजरतगंज लखनऊ का रहा सहयोग।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से आदरणीय आनन्द द्विवेदी नगर अध्यक्ष भाजपा लखनऊ, आदरणीय सुरेश चन्द्र तिवारी पूर्व विधायक एवं पूर्व क्षेत्रिय अध्यक्ष भा०ज०पा०, आदरणीय शिव शंकर अवस्थी अध्यक्ष ब्रहामण परिवार, आदरणीय राघवेन्द्र शुक्ला प्रतिनिधि रक्षा मंत्री, आदरणीय संजय गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष उ०प्र० आर्दश व्यापार मण्डल, घनश्याम अग्रवाल, योगेन्द्र पटेल, मा० राम सिंह बाल्मीकि पूर्व सदस्य एस.सी.एस.टी. आयोग, प्रताप सिंह बाल्मीकि राष्ट्रीय महा सच्वि अखिल भारतीय बाल्मीकि महासभा, आशीष हितैषी पार्षद नगर निगग, राचिन वैश्य पूर्व मण्डल अध्यक्ष, डा० रंजीता शर्मा पूर्व पार्षद छावनी परिषद, मनोज कुमार हिन्दू आनन्द साहू, शिव शकर प्रजापति, नितिन आर्या, महेश जयसवाल, राजेश कनौजिया, धीरज सिंह, विनय केसरवानी, राहुल गुप्ता, चन्दन प्रकाश, आशीष कुमार कंचन, राकेश शर्मा मौजूद रहे।





