एफ0आर0के0 (Fortified Rice Kernel) की आपूर्ति विलम्बित करने के कारण आर0एफ0सी0 द्वारा फ्रेश एग्रो फूड की बैंक गारण्टी जब्त की गयी

बरेली । बरेली मण्डल में क्रय धान से निर्मित चावल के फोर्टिफिकेशन हेतु राइस मिलों को एफ0आर0के0 की आपूर्ति हेतु Fresh Agro Food, District- Panchkula, Haryana को 500 मी0टन मात्रा को आपूर्ति हेतु ईम्पैनल किया गया था परन्तु ईम्पेनल करने के लगभग 02 माह उपरान्त Fresh Agro Food द्वारा मात्र 28-75 मी0टन एफ0आर0के0 ही राइस मिलों को प्रेषित किया गया जोकि आवंटन का मात्र 5.75 प्रतिशत है।
एफ0आर0के0 की आपूर्ति में विलम्ब के कारण राइस मिलें भारतीय खाद्य निगम में फोर्टिफाइड चावल का सम्प्रदान नहीं कर पायीं जिस कारण धान क्रय केन्द्रों पर अत्याधिक मात्रा में धान अवशेष है तथा धान क्रय प्रभावित हो रहा है।
Fresh Agro Food द्वारा एफ0आर0के0 की आपूर्ति में बरती गयी लापरवाही एवं शिथिलता के दृष्टिगत सम्भागीय खाद्य नियन्त्रक बरेली डा0 मनिकण्डन ए0 आई0ए0एस0 द्वारा Fresh Agro Food को दण्डित करते हुए फर्म द्वारा विभाग में जमा की गयी बैंक गारण्टी की धनराशि रू0 2,78,437 (रू0 दो लाख अठहत्तर हजार चार सौ सैत्तीस मात्र) जब्त कर ली गयी है तथा स्पष्ट चेतावनी दी गयी है कि यदि एफ0आर0के0 की आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो फर्म के विरूद्ध डिबार एवं ब्लैक लिस्टिंग की कार्यवाही की जायेगी।





