दिल्ली भाजपा अध्यक्ष का निशाना: सौरभ भारद्वाज ने बिहार वोटर्स का अपमान किया

आज सौरभ भारद्वाज ने यह कह कर की बिहार के वोटरों के लिए स्पेशल ट्रेन चलवा कर भाजपा ने फ्री टिकट एवं पैसा देकर उनके वोट लिया है, बिहार के वोटर्स का अपमान किया है, उनको मुफ्तखोर कहा है — वीरेन्द्र सचदेवा
असल में “आप” नेता बंगाल की सुश्री ममता बैनर्जी का एस.आई.आर. विरोधी ऐजेंडा चला रहे हैं और साथ ही दिल्ली की वोटर लिस्ट से रोहिंग्या, बांग्लादेशी एवं अन्य अवैध वोटर्स के वोट कटने के डर से भी भयभीत हैं — वीरेन्द्र सचदेवा
नई दिल्ली 1 दिसम्बर : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की यह खेदपूर्ण है की आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज एवं संजय सिंह कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों के सुर में सुर मिला कर चुनाव आयोग को और एस.आई.एर. वोटर जांच प्रक्रिया को बदनाम करने में तो लगे ही हैं, अब वोटर्स को भी मुफ्तखोर दिखा कर बदनाम कर रहे हैं।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की अब तक अन्य विपक्षी दलों की तरह “आप” नेता भी कहते थे की चुनाव आयोग अधिकारी भाजपा के पक्ष में वोटर लिस्ट बना रहे हैं पर आज सौरभ भारद्वाज ने यह कर की बिहार के वोटरों के लिए स्पेशल ट्रेन चलवा कर भाजपा ने फ्री टिकट एवं पैसा देकर उनका वोट लिया है, बिहार के वोटर्स का अपमान किया है उनको मुफ्तखोर कहा है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की असल में “आप” नेताओं ने बिहार को तो आड़ बना कर ब्यानबाज़ी की है, असल में “आप” नेता बंगाल की सुश्री ममता बैनर्जी का एस.आई.आर. विरोधी ऐजेंडा चला रहे हैं और साथ ही दिल्ली की वोटर लिस्ट से रोहिंग्या, बांग्लादेशी एवं अन्य अवैध वोटर्स के वोट कटने के डर से भी भयभीत हैं।





