राज्यहरियाणा

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के तहत 26 शहरों में फ्लैट की ई-नीलामी शुरू

चंडीगढ़। हरियाणा में हाउसिंग बोर्ड इस साल 26 शहरों में फ्लैट और आवासीय संपत्तियों की नीलामी करेगा। संपत्तियों की बिक्री के लिए ऑनलाइन शेड्यूल जारी कर दिया है। इससे पहले पिछले साल अगस्त में 21 शहरों में 950 आवासीय संपत्तियों की ई-नीलामी शुरू की गई थी, लेकिन बड़ी संख्या में फ्लैट की नीलामी नहीं हो पाई।

नए शेड्यूल के मुताबिक, फरवरी, मार्च और अप्रैल में दो-दो बार ई-नीलामी होगी। अंबाला, यमुनानगर, अलीपुर, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोहना, रेवाड़ी और धारूहेड़ा के लिए 18 फरवरी, नौ मार्च व एक अप्रैल को ई-नीलामी होगी। इसी तरह फतेहाबाद, रोहतक, हिसार, झज्जर, रतिया, सिरसा, टोहाना, घरौंडा, कैथल, करनाल, नरवाना और पानीपत में 25 फरवरी, 17 मार्च व 15 अप्रैल को ई-नीलामी की जाएगी।

ईएमडी यानी बयाना राशि ई-ऑक्शन से एक दिन पहले शाम पांच बजे तक जमा करानी होगी। बता दें, प्रदेश सरकार हाउसिंग बोर्ड का विलय हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में करने का निर्णय ले चुकी है। बोर्ड की ओर से संबंधित श्रेणियों के फ्लैट से संबंधित संपत्तियों की बिक्री की शुरुआत होगी। संपदा कार्यालयों में विस्तृत ब्योरा भेजा गया है। इसलिए ई-ऑक्शन में शामिल होने वाले संबंधित जिलों के संपदा कार्यालयों में भी संपर्क कर सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button