उत्तर प्रदेशप्रयागराज

बिजली बिल राहत योजना 2025–26 आज से लागू

प्रयागराज : 01 दिसंबर 2025

उत्तर प्रदेश सरकार की बहुप्रतीक्षित और उपभोक्ताओं के लिए अत्यंत लाभकारी ‘बिजली बिल राहत योजना 2025–26’ का आज पूरे प्रदेश में विधिवत शुभारंभ हो गया। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के.शर्मा ने प्रयागराज के सोरांव सब स्टेशन से इस ऐतिहासिक योजना की शुरुआत करते हुए कहा कि यह योजना न केवल उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत प्रदान करेगी, बल्कि बिजली विभाग और उपभोक्ता दोनों के बीच विश्वास व सहयोग के नए युग की शुरुआत करेगी। उन्होंने इसे सरकार की संवेदनशील और परिणामकारी कार्यप्रणाली का उदाहरण बताया।शुभारंभ समारोह में मंत्री शर्मा ने पहले पंजीकरण करने वाले पांच उपभोक्ताओं को प्रमाणपत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। योजना के प्रथम चरण में पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं को 100 प्रतिशत ब्याज माफी एवं मूलधन पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त छूट मिलेगी, जिससे उनकी देनदारियां काफी कम हो जाएगी। उपभोक्ता विभागीय वेबसाइट www.uppcl.org, पर, संबंधित खंड/उपखंड कार्यालय, जन सेवा केंद्र(CSC) या किसी भी विभागीय कैश काउंटर से से अपना पंजीकरण करा सकते हैं।योजना तीन चरणों में चलेगी। प्रथम चरण 1 दिसंबर 2025 से आरंभ होकर 31 दिसंबर 2025 तक चलेगा। द्वितीय चरण 1 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक तथा तृतीय चरण 1 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक चलेगा। प्रथम चरण में 100% ब्याज के साथ मूलधन में 25% की छूट द्वितीय चरण में 15% की छूट एवं तृतीय चरण में 10% की ही छूट दी जाएगी। वन-टाइम सेटलमेंट की यह सुविधा उन उपभोक्ताओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी है जिनके बिल ब्याज और सरचार्ज के कारण बहुत अधिक हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की आर्थिक क्षमता को देखते हुए सरकार ने मासिक किस्तों में भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई है ताकि उन्हें किसी प्रकार का बोझ न महसूस हो यह मासिक किस्त 750 एवं ₹500 की होगी। ‘मंत्री शर्मा ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को विशेष रूप से धन्यवाद और श्रेय देते हुए कहा कि उपभोक्ता हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का यही संवेदनशील दृष्टिकोण इस योजना की प्रेरणा रहा है। मा प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ – सबका विकास–सबका विश्वास’ के संकल्प और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कहा कि प्रधानमंत्रीऔर मुख्यमंत्री दोनों का मार्गदर्शन इस योजना की बुनियाद है, जो प्रदेश के लाखों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी।उन्होंने कहा, बिजली बिल राहत योजना 2025–26 उपभोक्ताओं को पुराने बोझ से मुक्त करने वाली ऐतिहासिक पहल है और यह उनके जीवन में वास्तविक आर्थिक राहत लाएगी। इस अवसर पर विधायक फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्य,विधायक फूलपुर दीपक पटेल,विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी,जिला अध्यक्ष गंगापार श्रीमती निर्मला पासवान,अन्य स्थानीय जन प्रतिनिधिगणों सहित एमडी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम शंभू कुमार,मुख्य विद्युत अभियंता,अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता विद्युत उपभोक्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button