बाल एवं किशोर श्रमिकों के चिन्हांकन्, अवमुक्तिकरण एवं पुनर्वासन हेतु 15 दिसम्बर तक चलेगा विषेश अभियान

प्रयागराज ०१ दिसंबर
उ0प्र0शासन श्रम अनुभाग के द्वारा दिनांक 01 दिसम्बर 2025 से 15 दिसम्बर 2025 के मध्य विषेश अभियान चलाकर बाल एवं किशोर श्रमिकों के चिन्हांकन्, अवमुक्तिकरण एवं पुनर्वासन हेतु प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।उक्त के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा टीमों का गठन किया गया है, जिसमें सम्बन्धित क्षेत्र,के उप जिलाधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी,एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (ASTU), जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, स्पेशल जूवेनाइल पुलिस यूनिट के प्रतिनिधि, चाइल्ड लाइन के प्रतिनिधि, बाल कल्याण समिति के प्रतिनिधि द्वारा विशेष अभियान के माध्यम से बाल एवं किशोर श्रमिकों के चिन्हांकन् अवमुक्तिकरण एवं पुर्नवासन की कार्यवाही हेतु विधिक कार्यवाही अपनायी जाएगी। उक्त के सम्बन्ध में सहायक श्रमायुक्त, डॉ0 संजय कुमार लाल द्वारा श्रम प्रवर्तन अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह सम्बन्धित टीम के सदस्यों से व्यक्तिगत सम्पर्क स्थापित करते हुए अभियान को गति प्रदान करना सुनिष्चित करें साथ जनपद में स्थापित समस्त कारखाना, ईट-भठ्ठों, प्रतिश्ठानों के सेवायोजकों से अपील की गयी कि वह अपने-अपने प्रतिश्ठानों में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों से कार्य न ले अन्यथा की स्थिति में उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अपनायी जाएगी। यह जानकारी सहायक श्रमायुक्त संजय कुमार लाल ने दी है।





