सैक्टर 17 चंडीगढ़ बस स्टेशन से उत्तराखण्ड परिवहन निगम की चलने वाली बसों को भेजा जा रहा खाली

सितारगंज। सीटीयू की मनमानी तथा उत्तराखण्ड परिवहन निगम के उच्चाधिकारियों की उदासीनता और कोई संज्ञान न लिए जाने के कारण सैक्टर 17 चंडीगढ़ बस स्टेशन से उत्तराखण्ड परिवहन निगम की चलने वाली बसों को खाली भेजा जा रहा है। उक्त जानकारी चंडीगढ़ से टनकपुर डिपो की बस में यात्रा कर रहे यात्री ने देते हुए बताया कि सीटीयू द्वारा चंडीगढ़ से उत्तराखण्ड परिवहन निगम अल्मोड़ा, टनकपुर, रुद्रपुर, आदि डिपो की बसों का टाइम आगे पीछे कर चालक, परिचालक से जबरन खाली बसों को स्टेशन से रवाना कराया जा रहा है। जबकि सीटीयू द्वारा अपनी बसों का टाइम दो घंटा दस मिनट किया गया है। इसको लेकर उत्तराखण्ड परिवहन निगम के चालक व परिचालक द्वारा विरोध करने पर कोई सुनवाई नही की जा रही है और झगड़े तक की नौबत आ जाती है। बताया जाता है कि चालक, परिचालकों द्वारा उत्तराखण्ड परिवहन निगम के अधिकारियों को उक्त समस्या की जानकारी दिए जाने के बावजूद किसी भी डिपो का कोई भी अधिकारी सुनवाई नही कर रहा है। जिसके चलते निगम की बसों को जहां घाटा उठाना पड़ रहा है, वहीं इसको लेकर चालक परिचालक भी परेशान है। कृपया उत्तराखण्ड परिवहन निगम के अधिकारी ध्यान दें।





