पंजाबराज्य

प्रसिद्ध पहलवान जस्सा पट्टी आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़ : कुश्ती की दुनिया में ‘जस्सा पट्टी’ के नाम से मशहूर रुस्तम-ए-हिंद जसकंवर सिंह पट्टी मंगलवार को अपनी पूरी टीम के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया गया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी में उनका स्वागत करते हुए कहा कि जस्सा पट्टी ने कुश्ती में अपनी उपलब्धियों के माध्यम से न केवल पंजाब बल्कि पूरे देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरव दिलाया है। उन्होंने कहा कि खेल जगत की ऐसी प्रख्यात हस्तियों का राजनीति में आना युवाओं को सकारात्मक प्रेरणा प्रदान करेगा।

विश्वास व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार जस्सा पट्टी ने खेल के क्षेत्र में अपनी लगन और मेहनत साबित की है, उसी प्रकार पार्टी में शामिल होने के बाद भी वे राष्ट्र और समाज की सेवा में समान प्रतिबद्धता बनाए रखेंगे। इस अवसर पर जस्सा पट्टी ने मुख्यमंत्री की नीतियों पर भरोसा जताया और पार्टी को मजबूत करने की दिशा में काम करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button