राज्यहरियाणा

अंबाला में बनेगी पहली औद्योगिक मॉडल टाउनशिप, CM ने दी अंतिम मंजूरी

चंडीगढ़:  भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में दस औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) बनाने की घोषणा की थी। इनमें पहली आईएमटी अंबाला में बनेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसके लिए अंतिम मंंजूरी दे दी है।

आईएमटी के पहले चरण के लिए नग्गल व उसके आसपास की करीब 858 एकड़ भूमि को चिन्हित भी कर लिया गया है। परियोजना के लिए भूमि उपलब्ध कराने वाले किसानों को आईएमटी के निर्माण के लिए प्रति एकड़ 1.55 करोड़ रुपये मिलेंगे। सभी औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद आईएमटी पर काम शुरू होगा।

सीएम ने चुनावी संकल्प पत्र के बाद अपने बजट भाषण में भी घोषणा की थी कि एसएसआईडीसी अंबाला में 800 एकड़ भूमि पर आईएमटी बनेगा। यह घोषणा बजट की है, इसलिए मुख्यमंत्री सैनी इस प्रोजेक्ट की खुद निगरानी कर रहे हैं।

राज्य सरकार की पूरी कोशिश है कि नए बजट से पहले इस प्रोजेक्ट की सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर दी जाए। पिछले दिनों में मुख्यमंत्री ने अंबाला के किसानों के साथ बैठक भी की थी, जिस पर किसानों ने आईएमटी के लिए अपनी जमीन देने पर सहमति जताई। मुख्यमंत्री ने एलान भी किया था कि अंबाला में बनने आईएमटी पर जल्द ही रजिस्ट्री शुरू कर दी जाएगी। आईएमटी बनने से न सिर्फ रोजगार पैदा होगा बल्कि अंबाला की औद्योगिक रफ्तार भी बढ़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button