अयोध्याउत्तर प्रदेश

नववर्ष पर बालजी हिन्दी दैनिक का भव्य पत्रकार सम्मान समारोह हुआ आयोजित

पत्रकारिता समाज सेवा का सशक्त माध्यम – संपादक बालाजी प्रजापति

निष्पक्ष लेखन ही सच्ची पत्रकारिता की रीढ – आलम जी

संपादक बालाजी प्रजापति व वरिष्ठ पत्रकार आलम जी ने किया पत्रकारों का मार्गदर्शन

अयोध्या में पत्रकारों को मिला सम्मान, बालाजी प्रजापति व आलम जी ने कहा एकजुट और निर्भीक पत्रकारिता ही बालजी हिन्दी दैनिक की पहचान

बालजी हिन्दी दैनिक समाचार पत्र का पत्रकार सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न

बलराम मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या। नववर्ष 2026 के पावन अवसर पर बालजी हिन्दी दैनिक समाचार पत्र द्वारा अयोध्या जनपद में पत्रकारिता को सशक्त एवं संगठित करने की दिशा में एक भव्य पत्रकार सम्मान एवं नियुक्ति पत्र–प्रेस कार्ड वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आशापुर, दर्शननगर स्थित विनायक गेस्ट हाउस में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन बालजी हिन्दी दैनिक के यशस्वी संपादक बालाजी प्रजापति के निर्देशानुसार आयोजित किया गया l सम्मान समारोह में मंडल स्तर, जिला स्तर, तहसील स्तर एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े संवाददाताओं को नियुक्ति पत्र एवं प्रेस कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह की शुरुआत मंचासीन अतिथियों एवं बालजी हिन्दी दैनिक परिवार से जुड़े अयोध्या जनपद के पत्रकार साथियों के परिचय से हुई। साथ ही अन्य समाचार पत्रों एवं चैनलों से पधारे पत्रकार साथियों का भी संक्षिप्त परिचय कराया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अयोध्या जनपद से बालजी हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से मान्यता प्राप्त पत्रकार बलराम मौर्य ने की। श्री मौर्य ने प्रधान संपादक बालाजी प्रजापति, वरिष्ठ मान्यता प्राप्त पत्रकार लखनऊ आलम जी , बी न्यूज समाचार चैनल के संरक्षक अयोध्या प्रसाद जी , एवं गोंडा जनपद से शिवकुमार पांडे ‘गुरुजी’ का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र व प्रभु श्रीराम का दिव्य अलौकिक चित्र भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। इसके पश्चात समाचार पत्र से जुड़े सभी पत्रकार साथियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार आलम जी ने अपने संबोधन में कहा कि बालजी हिन्दी दैनिक विगत 18 वर्षों से निरंतर प्रकाशित हो रहा है और यह समाचार पत्र समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पत्रकारों को समाचार लेखन की बारीकियाँ समझाते हुए निष्पक्ष, सत्यनिष्ठ और जिम्मेदार पत्रकारिता पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संपादक बालाजी प्रजापति ने सभी पत्रकार साथियों को नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि पत्रकारिता केवल पेशा नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है। उन्होंने कहा कि बालजी हिन्दी दैनिक परिवार हर पत्रकार साथी के सुख–दुख में सदैव साथ खड़ा रहेगा और पत्रकारों की सुरक्षा व सम्मान के लिए प्रतिबद्ध रहेगा

सम्मान समारोह में विभिन्न जनपदों से आए अनेक वरिष्ठ व सक्रिय पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से गोंडा जनपद से राजेश जायसवाल, शिवकुमार पांडे गुरुजी, अनिल द्विवेदी, अनिल गुप्ता, दिल्ली से वेबसाइट इंजीनियर शोरित चौधरी, बालजी न्यूज़ (बी न्यूज़) के संरक्षक अयोध्या प्रसाद, अयोध्या से मान्यता प्राप्त पत्रकार बलराम मौर्य, अयोध्या मंडल संवाददाता बृजेश सेन, बीकापुर तहसील संवाददाता संदीप विक्रम सिंह, छायाकार परमजीत कौर, अयोध्या सदर तहसील संवाददाता सुशील कुमार मौर्य, सोहावल तहसील से हरिश्चंद्र मौर्य, क्षेत्रीय संवाददाता अखिलेश कुमार मौर्य, डॉ. सुरेश कुमार गौड़, बब्बन कुमार यादव, अरशद हुसैन, अनीता चौहान, अयोध्या मीडिया सेंटर के निदेशक आचार्य स्कंददास, वॉयस ऑफ मुसाफिर की ब्यूरो चीफ रेनू गुप्ता, अमृत विचार के तारुन संवाददाता राधेरमण सिंह, परमिंदर कौर, अंकिता भारती, शिव कुमार मौर्य सहित कई पत्रकार साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संपादक बालाजी प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि बालजी हिन्दी दैनिक का प्रकाशन अब 5 राज्यों में प्रारंभ हो चुका है तथा शीघ्र ही अयोध्या जनपद से संस्करण निकालने की घोषणा भी की गई। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण एवं पत्रकारिता की एकजुटता के संकल्प के साथ सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button