Uncategorizedदेशराज्यहरियाणा

मौत का नगरी बना गुरुग्राम! 24 घंटे में गई 9 की मौत

गुरुग्राम पहली ही बारिश में मौत की नगरी में बदल दिया। दरअसल, पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश, जलभराव और करंट लगने की घटनाओं में 9 लोगों की मौत हो गई। शहर की अव्यवस्थित ड्रेनेज व्यवस्था और लापरवाही ने इन हादसों को जन्म दिया।

पहली घटना में एक ग्राफिक डिजाइनर जिम से लौटते वक्त जलभराव वाले क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान पानी में फैले करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।

दूसरी घटना सेक्टर-18 की है, जहां पवन नामक डिलीवरी बॉय रेस्टोरेंट से खाना लेने गया था। पानी में करंट आने से वह भी तड़पते हुए मौके पर ही दम तोड़ बैठा।

घामदोज गांव में तीन किशोर – आशीष, देवेंद्र और सुरजीत, एक तालाब में नहाने गए थे। गहराई का अंदाज़ा न लग पाने के कारण तीनों की डूबने से मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button