राज्यहरियाणा

हरियाणा भाजपा ने नगर निकाय चुनाव के लिए चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की

भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ौली ने आगामी नगर निकाय चुनावों के लिए चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। इस संबंध में भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया द्वारा शुक्रवार को एक आधिकारिक पत्र जारी किया गया।

जारी पत्र के अनुसार, पंचकूला नगर निगम चुनाव के लिए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और पूर्व मंत्री कंवर पाल गुर्जर को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।

अंबाला और सोनीपत नगर निगम

  • अंबाला नगर निगम चुनाव के लिए मंत्री रणबीर गंगवा और प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता को प्रभारी बनाया गया है।
  • सोनीपत नगर निकाय चुनाव के लिए मंत्री कृष्ण पंवार और जवाहर सैनी को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।

यह जानकारी भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने दी।

नगर परिषद और नगरपालिका चुनाव

प्रदेश अध्यक्ष द्वारा पालिका और परिषद चुनावों के लिए भी प्रभारियों की नियुक्ति की गई है—

  • रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव:
    • मंत्री गौरव गौतम
    • प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया
  • उकलाना नगर पालिका चुनाव:
    • मंत्री कृष्ण बेदी
    • प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य
  • सांपला नगरपालिका चुनाव:
    • मंत्री अरविंद शर्मा
    • रोहतक के मेयर रामअवतार वाल्मिकी
  • धारूहेड़ा नगर पालिका चुनाव:
    • मंत्री राजेश नागर
    • जिला प्रभारी कमल यादव

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि पार्टी नगर निकाय चुनावों को लेकर पूरी तरह से सक्रिय है और सभी प्रभारियों को संगठन व चुनाव प्रबंधन को मज़बूत करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button