राज्यहरियाणा

हरियाणा सरकार ने डबवाली में दो मंजिला वीवीआईपी गेस्ट हाउस बनाने को दी हरी झंडी

सिरसा। हरियाणा सरकार ने डबवाली में लोक निर्माण विभाग (भवन एवं पथ) के नए विश्राम गृह के लिए 10.93 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। बठिंडा रोड पर स्थित विभाग के आईबी (इंसपेक्शन बंगला) की जगह एक एकड़ में उक्त विश्राम गृह बनेगा, जोकि दो मंजिला होगा।

इस विश्राम गृह में वीवीआईपी रूम के साथ-साथ छह ऑफिसर रूम बनाए जाएंगे, जो सभी हाईटेक सुविधाओं से लैस होंगे। इसमें दो लिफ्ट की सुविधा भी होगी।

लोक निर्माण विभाग (भवन एवं पथ) सिरसा के कार्यकारी अभियंता कमलदीप सिंह राणा ने बताया कि डबवाली में आईबी का निर्माण वर्ष 1978-79 में बना था। यह एक सरकारी गेस्ट हाउस है, जोकि मुख्य रुप से लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बनाया गया था।

जब अधिकारी परियोजनाओं की निगरानी करते समय या ग्रामीण दूर-दराज के क्षेत्रों में यात्रा करने आते हैं, तो उनके ठहरने के लिए आईबी का निर्माण किया गया था। 48 वर्षों बाद डबवाली में आईबी भवन को हटाकर गेस्ट हाउस बनाया जाएगा। इधर, विधायक अदित्य देवीलाल ने कहा कि यह इलाके के लिए बहुत आवश्यक था। मैंने इसकी मांग उठाई थी।

दो मंजिला इमारत बनेगी, ये सुविधाएं होंगी

  • ग्राउंड फ्लोर: बठिंडा रोड पर हरियाणा-पंजाब सीमा पर लोक निर्माण विभाग के पास एक एकड़ जमीन है। ग्राउंड फ्लोर पर करीब 7300 स्क्वायर फीट एरिया कवर किया जाएगा। इसमें चार ऑफिसर रूम, एक ड्रॉइंग रूम, एक डाइनिंग रूम समेत अन्य सुविधाएं दी गई हैं।
  • फर्स्ट फ्लोर: करीब 6500 स्क्वायर फीट एरिया कवर किया जाएगा। यहां भी दो ऑफिसर रूम, वीवीआईपी के लिए सीएम सूट (लिविंग रूम) बनाया जाएगा। इसके अलावा डाइनिंग रूम के साथ-साथ 50 लोगों के बैठने के लिए एक कॉन्फ्रेसिंग और एक बेडरुम रूम बनाया जाएगा।
  • सेकंड फ्लोर: करीब 4430 स्क्वायर फीट एरिया में सेकंड फ्लोर का निर्माण किया जाएगा। इस फ्लोर पर चार रूम बनाए जाएंगे, जिसमें 12 बेड्स लगाए जाने हैं। यहां स्टाफ के रुकने की व्यवस्था की जाएगी।

जब से डबवाली पुलिस जिला बना है। तक से डीजीपी, आईजी या फिर सीटिंग जज आते हैं, तो उनके ठहरने के लिए एक गेस्ट हाउस होना चाहिए। मैंने यह मांग उठाई थी। पत्र भी दिया था। मेरी मांग पूरी करते हुए सरकार ने 10.93 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। आज त्योहार के दिन बहुत बड़ी सौगात मिली है। -अदित्य देवीलाल, विधायक, डबवाली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button